जानिए किन राशियों के लोगों पर ज्यादा बरसते हैं शनिदेव

जब आप कोई गलती करते हैं तो उसकी जिम्मेदारी भी आपकी ही होती है। यूं तो अपनी जिंदगी में हर कोई गलतियां करता है लेकिन भगवान हर किसी को अपनी गलतियों को सुधारने का एक मौका अवश्य देता है। बस यहीं एक मौका देने का काम शनिदेव करते हैं। जब आप उस मौके पर खरे नहीं उतरते हैं तो भगवान आपको आपकी गलती की उचित सजा अवश्य देते हैं।  आज हम आपको इसी के बारे में कुछ रोचक बताने जा रहे हैं।

शनिदेव

मेष:

सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के पीछे धनखर्च होगा और उनके द्वारा लाभ भी होगा। प्रकृति के सानिध्य में पर्यटन पर जाएंगे। सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्यजीवन में बातचीत से चीजें सुलझ जाएंगी। आय के नए स्रोत दिखाई देंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है।

वृषभ:

गणेशजी बताते हैं कि नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखनेवाले लोगों के लिए दिन अनुकूल है। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में नई दिशाएं खुलती हुई प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में मधुरता रहेगी।

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि प्रतिकूल संयोगों के बनने से आपके कार्य में विलंब हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव महसूस कर सकते हैं। पेट के रोगों से बचकर रहें। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। राजकीय कठिनाइयां बाधक बन सकती हैं। महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज न करना ही हितकर है। संतान के साथ मतभेद हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सचेत रहना आवश्यक है।

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि नकारात्मकता आपको हताश कर सकती है। मन भारी करनेवाले विचार खुद पर हावी न होने दें। बाहर का खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इससे बचें। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ बहस और झगड़े से बचें। नए संबंध तकलीफदायक साबित हो सकते हैं, सम्माननीय दूरी बनाए रखें। पैसे की तंगी का अनुभव हो सकता है। दुर्घटना, आपरेशन का योग है। ईश्वरभक्ति से राहत महसूस कर सकेंगे।

सिंह:

पति-पत्नी के बीच मामूली कारणों से बहस हो सकती है। मनमुटाव होगा से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के बारे में चिंता रहेगी। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन हो सकते हैं। सार्वजनिक जीवन में अपयश या स्वाभिमान भंग होने का योग गणेशजी बताते हैं। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ हुई मुलाकात विशेष आनंददायक नहीं रहेगी। कोर्ट-कचहरी के प्रश्न हल होने में विलंब हो सकता है।

कन्या:

शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। गणेशजी के आशीर्वाद से प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। संतान की प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन-मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचारों से मन विचलित हो सकता है। आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में भाग लेने का अवसर आएगा परंतु उसकी गहराई में न उतरना आपके लिए बेहतर होगा। जितनी जल्दी हो सके इस चर्चा को खत्म कर दें।

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से भय अनुभव हो सकता है। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान करेगी। पारिवारिक सदस्यों तथा सगे-संबंधियों के साथ अनबन होने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जमीन, वाहन वगैरह की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें।

धनु:

गूढ़ रहस्यमय विद्याएं और अध्यात्म की तरफ आपका विशेष आकर्षण रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों और सगे-संबंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। लघु प्रवास होगा। धन लाभ का योग है। छोटे भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है।

मकर:

गणेशजी आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह देते हैं। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। शेयर-सट्टे में पूंजी निवेश का आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रहेगी। आंख में कोई तकलीफ होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों से दूर रहने से लाभ होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान रखना पड़ेगा।

कुंभ:

गणेशजी के आशीर्वाद से शारीरिक और मानसिक रूप से आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा। सगे-संबंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन और मिष्टान का आनंद लेंगे। घूमने- फिरने और पर्यटन का कार्यक्रम आयोजित होगा। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है। अध्यात्म और चिंतन में गहरी रुचि लेंगे।

मीन:

आर्थिक योजनाएं बनाते समय और पूंजी निवेश करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। एकाग्रता की कमी और बेचैनी अनुभव कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद खड़े हो सकते हैं। लालच करने से आपको नुकसान में हो सकता है, इसका ध्यान रखें। जमानत या कोर्ट-कचहरी के मामलों में न पड़ना अच्छा रहेगा।

 

LIVE TV