शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लव स्टोरी पर कपिल के शो में किया बड़ा खुलासा

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर द कपिल शर्मा शो से टीवी पर वापस आ गए हैं।  शो में पुराने फॉर्मेट की तरह सेलिब्रिटीज पहुंचते हैं और कपिल उनसे मजाकिया अंदाज में सवाल-जवाब करते हैं। इस रविवार प्रसारित होने वाले एपिसोड में एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के साथ पहुंचेंगे। दोनों अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज शो पर खोलते हुए दिखाई देंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा तो नहीं लेकिन उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने खुलासा किया कि कैसे वो पहली बार एक दूसरे से मिले थे। पूनम सिन्हा ने बताया कि ‘हम दोनों ट्रेन से पटना से मुंबई जा रहे थे। मैं अपने एक रिश्तेदार की शादी अटेंड कर अपने घर जा रही थी तो वहीं शत्रुघ्न FTII (पुणे) ज्वाइन करने जा रहे थे। हमारी बर्थ एक दूसरे के आमने-सामने थी।’

पूनम सिन्हा ने आगे बताया कि ‘इस यात्रा के दौरान वो मुझसे बात करने के बहाने सोच रहे थे, यही नहीं एक बार तो मुझे छूने की भी कोशिश की। ट्रेन जब एक सुरंग से गुजर रही थी तो उन्होंने मेरे पैर छुए। शत्रु इतना डरे हुए थे कि उन्होंने मुझसे कोई बात ही नहीं की।’

वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में याद करते हुए बताया कि ‘मेरे बड़े भाई राम सिन्हा और डायेरक्टर एनएन सिप्पी उनकी ओर से रिश्ता लेकर पूनम के पास पहुंचे। पूनम की मां ने शादी का रिश्ता ठुकरा दिया, यही नहीं उन्होंने तो मेरी तस्वीर देखकर कहा कि लड़का तो गुंडे जैसा दिखता है। इसके चेहरे पर इतने निशान हैं। दूसरी ओर उनकी बेटी पूर्व मिस इंडिया थीं और बेहद खूबसूरत थीं हालांकि बाद में दोनों के पैरेंट्स मान गए।’

उम्र के हिसाब से जाने, कितना वजन आपके स्वास्थ्य के लिए हैं सही…

कपिल शर्मा ने शत्रुघ्न सिन्हा से उनके फीमेल फैंस के बारे में पूछा तो उन्होंने खुलासा किया कि ‘उस दौर में सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी की गर्लफ्रेंड (जो अब पत्नी हैं) उनकी बहुत बड़ी फैन थीं। एक दिन उन्होंने मुझसे ऑटोग्राफ लिया। बस फिर क्या था पहलाज निहलानी नाराज हो गए और अपनी गर्लफ्रेंड से सवाल पूछा कि आखिर उन्होंने एक विलेन का ऑटोग्राफ क्यों लिया। इस वजह से पहलाज निहलानी और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच करीब 6 महीने तक बात नहीं हुई।’

LIVE TV