‘शक्तिमान’ की याद में हॉर्स राइडिंग चैम्पियनशिप

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के बहादुर घोड़े शक्तिमान की याद में नवंबर में हॉर्ड राइडिंग चैम्पियनशिप आयोजित की गई है। आॅल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने इसकी सहमति दे दी है।

शक्तिमान की याद

हॉर्ड राइडिंग चैम्पियनशिप का नाम भी शक्तिमान पर होगा। इसके बारेे में उत्तराखण्‍ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्‍यालय ने यह सुझाव भेजा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस बल ने शक्तिमान के रूप मेंं एक साहसी घोड़े को खोया है। उसे श्रद्धांजलि देनेे के लिए ही हॉर्ड राइडिंग चैम्पियनशिप आयोजित की जाएगी।

शक्तिमान को बीते दिनों भाजपा के प्रदर्शन के दौरान पैर पर चोट लग गई थी। इलाज के दौरान शक्तिमान की मौत हो गई थी। इस मामले में उत्तराखण्‍ड की राजनीति भी काफी गर्मा गई थी।

शक्तिमान की याद में

रिस्पना पुल चौक का नाम भी  शक्तिमान के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही पुल के पास शक्तिमान की मूर्ति भी लगाई जाएगी। कांग्रेस प्रदेश महासचिव आनंद रावत ने कहा कि कैबिनेट में इस फैसले पर मोहर लग चुकी है। शक्तिमान के नाम से पेट्रोल पंप भी खोला जाएगा।

 

LIVE TV