ऐसे बनाएं एडमिन को पप्पू, बिना बताए ज्वाइन करें व्हाट्सएप ग्रुप, ये है तरीका

व्हाट्सएप पर बने ग्रुपनई दिल्ली। हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसको जानकर आप भी दांतों तले अपनी उंगली दबा लेंगे। आप सोचते होंगे कि व्हाट्सएप पर बने ग्रुप में केवल उसका एडमिन ही आपको एड कर सकता है। ऐसे में आप अपने किसी पसंदीदा ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं या पुराने दोस्तों के किसी ऐसे ग्रुप में जिसके एडमिन के बारे में आप नहीं जानते हैं। तो निराश होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप बिना ग्रुप एडमिन की परमिशन के ही ग्रुप में एड हो सकते हैं।

एडमिन की परमिशन के बिना ऐसे करें अपने आप को व्हाट्सएप के ग्रुप में एड :

सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जाकर अपने फोन में मौजूद व्हाट्सएप को अपडेट करना होगा।

यह भी पढ़ें :- साथ देने वाले बन गए मोदी के दुश्मन, लाखों की सेना लेकर शुरू करेंगे संग्राम

इसके बाद आप गूगल प्ले स्टोर से ही Groups for whatsapp एप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करें।

एप इंस्टॉल हो जाने के बाद उसे ओपन करें। इस एप में आप जिस भी कैटेगरी का ग्रुप ज्वाइन करना चाहते हैं वो आपको मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें :- भारत के एक कदम ने ढीली कर दी पाकिस्तान की हवा, वर्ल्ड बैंक के दर पर रगड़ी नाक

यहां आपको अपनी भाषा का चुनाव करना होगा। जैसे :- हिंदी, अंग्रेजी, मराठी आदि।

इसके बाद आपको अपने मनमुताबिक ग्रुप का चुनाव करना है।

इसके बाद आप Join Group पर क्लिक करें।

जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आप अपने व्हाट्सएप में पहुंच जाएंगे। जिसमें आपको ग्रुप की सारी जानकारी मिल जाएगी। एक बार फिर Join Group पर क्लिक करें।

अब आप देख पाएंगे कि आप व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन हो चुके हैं। जब आप ग्रुप में जाएंगे तो वहां लिखा होगा कि आपको ग्रुप इनवाइट भेजा गया था, जिसके जरिए आपने ग्रुप ज्वाइन किया है।

LIVE TV