वॉशिंगटन सुंदर ने साइना नेहवाल से खोले क्रिकेट पर ‘ध्यान’ बनाये रखने के राज़

भारतीये टीम के उभरते सितारे वाशिंगटन सुन्दर का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिले ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान रहा था। उस दौरे के बाद से ही वे भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में समां गए थे। इन दिनों वाशिंगटन आईपीएल में विराट की टीम आरसीबी की ओर से खेल रहे हैं। वाशिंगटन के चाहने वालो की सूचि में अब बैडमिंटन स्टार सेना नेहवाल का नाम भी शामिल हो चुका है। हाली ही में सेना ने ट्वीट करके वाशिंगटन से उनके गानों की प्लेलिस्ट के बारे में भी जानना चाहा, जिसे सुनकर वह अपना फोकस बनाते हैं। ऐसे में वॉशिंगटन ने साइना नेहवाल को जवाब देते हुए कहा कि वह इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत के गाने ओरुवन ओरुवन को सुन रहे हैं।

वॉशिंगटन सुंदर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस भी की तरफ से भी इसपर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। दरअसल, साइना नेहवाल ने क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर से ट्वीट करके पूछा, “मैदान में आपको हाई बनाए रखने के लिए क्या मदद करता है। मुझे अपनी प्लेलिस्ट के बारे में जानने दें।” इसपर वॉशिंगटन सुंदर ने जवाब देते हुए लिखा, “साइना, जैसा कि आप जानते हो कि क्रिकेट में ध्यान और एकाग्रता काफी जरूरी होती है और संगीत इसचीज को बनाए रखने में मेरी मदद करता है। इन दिनों मैं पोस्ट मेलोन का ‘बेटर नाव’ और थलाइवा रजनीकांत का ‘ओरुवन ओरुवन’ सुन रहा हूं।”

गौरतलब है कि सेना ने क्रिकेट के प्रति अपनी दीवानगी ज़ाहिर करते हुए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि, “लोग यह नहीं जानते ही बैडमिंटन के साथ-साथ मैं क्रिकेट की भी काफी बड़ी फैन हूं। खासकर तब, जब भारत की टीम खेल रही हो। मैंने हाल ही की सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर का काफी अच्छा प्रदर्शन देखा है और उन्हें देखना भी काफी मजेदार था।” सायना नेहवाल के इस ट्वीट का जवाब देते हुए वॉशिंगटन सुंदर ने लिखा, “आपके इन शब्दों का धन्यवाद सायना। आपसे इतने प्रेरित शब्दों को सुनकर काफी अच्छा लगा।”

LIVE TV