बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण के वैक्स स्टैचू से पर्दा उठा देख, कंफ्यूज हुए पति रणवीर
ह्यूमन वैक्स स्टैचू के लिए फेमस मैडम तुसाद म्यूजियम में वैसे तो कई बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेसेस के मोम के स्टैचू हैं मगर, 14 फरवरी को लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण के वैक्स स्टैचू से पर्दा उठाया गया है। यह काम खुद दीपिका पादुकोण ने अपने हाथों से किया।
दीपिका पादुकोण अपने हसबैंड रणवीर सिंह के साथ एक दिन पहले ही लंदन पहुंची थीं। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण अपने वैक्स स्टैचू को ओपन करते नजर आ रही हैं।
अपने वैक्स स्टैचू को देख दीपिका पादुकोण के चेहरे पर उतनी ही खुशी झलक रही है जितनी उन्हें अपनी फिल्म के हिट होने पर होती है। दीपिका के साथ उनके पति रणवीर सिंह भी इस दौरान मौजूद थे और जैसे ही वैक्स स्टैचू आपेन हुआ वह कंफ्यूज हो गए कि असली दीपिका कौन है। दीपिका का वैक्स स्टैचू उनसे हू-ब-हू मिलता जुलता है। तो चलिए आपको दिखाते हैं दीपिका पादुकोण के वैक्स स्टैचू की झलक।
https://www.instagram.com/p/Bu-2sXbgUEG/?utm_source=ig_embed
कैसा दिखता है स्टैचू
दीपिका पादुाकोण के वैक्स स्टैचू ने व्हइट कलर की स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना है और साथ एक लॉन्ग व्हाइट केप भी पहना है। दीपिका के वैक्स स्टैचू के बाल ओपन हैं और कानों में उन्होंने डायमंड के ईयरिंग पहने रखे हैं। दीपिका का स्टैचू साइड फेस किए हुए है और स्टैचू का एक हाथ कमर में हैं।
स्टैचू देख कर ऐसा लग रहा है जैसे वास्तव में दीपिका पादुकोण फोटोग्राफर्स के लिए पोज दे रही हैं। दीपिका वैक्स स्टैचू इतना वास्तविक लग रहा है कि उनके चेहरे के डिम्पल्स तक नजर आ रहे हैं।
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की रेस में ये दिग्गज नेता हुए शामिल
स्टैचू देख कर दीपिका ने क्या कहा
स्टैचू ओपन होते ही दीपिका और रणवीर के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। रणवीर दीपिका के स्टैचू को देख कर बोले ‘यह तुम्हारी जुड़वा बहन है क्या’ यह सुनकर वहां खड़े सभी लोग हंस पड़े। इसके बाद जब रणवीर से पूछा गया कि आपको दीपिका का स्टैचू कैसा लगा तो वह बोले, ‘क्या मैं इसे घर ले जा सकता हूं।’
रणवीर की बात का जवाब देते हुए दीपिका ने कहा, ‘बेबी, अब आपको जब मेरी बहुत याद आए और आपके पास न हूं तो आपको कहां आना? यह अब आपको पता चल गया न ?’ इसके बाद दीपिका ने अपने स्टैचू को टच कर के भी देखा। दीपिका को अपने वैक्स स्टैचू में सबसे अच्छे अपने बाल लगे। वह बार-बार उसे टच करके देख रही थीं।