आज सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार का दिन है। आज के दिन दोपहर पहले 11 बजकर 01 मिनट पर सूर्यदेव मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 15 जून की शाम 05 बजकर 38 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। बता दें कि जिस दिन सूर्यदेव किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है। अत: आज सूर्य की वृष संक्रांति है और किसी भी संक्रांति में पुण्यकाल का बहुत महत्व होता है।

मेष राशि

राशि परिवर्तन के दौरान पवित्र नदियों में स्नान और दान का महत्व बताया गया है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सूर्य की वृष संक्रांति के दौरान गोदावरी नदी में स्नान और दान का महत्व है। जानकारी के लिये आपको ये भी बता दूं कि सूर्य की इस वृष संक्रांति का पुण्यकाल आज सुबह सूर्योदय से दोपहर पहले 11 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।

अत: आप इस समय के बीच स्नान और दान का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही सूर्य के वृष राशि में इस गोचर से आने वाले लगभग 30 दिनों के दौरान विभिन्न राशि वालों पर क्या असर होगा और उसके लिए आपको कौन-से उपाय करने होंगे। जानें इसके बारें में विस्तार से।

भारतीय सेना ने रक्षा मंत्रालय से इस खास चीज के लिए किया आग्रह, ओएफबी से भी मिली अच्छी खबर
मेष राशि

सूर्यदेव आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में दूसरा स्थान धन से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको मेहनत के बल पर धन की प्राप्ति होगी। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही अपनी योग्यता के बल पर आपको सफलता प्राप्त होगी।

इस दौरान आप प्रसिद्धि पाने के इच्छुक होंगे। आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन इस बीच आपकी मनोदशा हर समय बदलती रहेगी। आपका मन कभी खुश, तो कभी दुःखी हो सकता है। अतः अगले 30 दिनों के दौरान सूर्यदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आपको किसी धर्मस्थल या मंदिर में नारियल का दान करना चाहिए। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

चंडीगढ़ में पीएम मोदी की रैली में बवाल, स्टूडेंट ने पकौड़ा बेचकर जताया आक्रोश
वृष राशि
सूर्यदेव आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में पहला स्थान लग्न का, यानी आपका खुद का स्थान होता है। 15 जून तक इस स्थान पर सूर्यदेव के गोचर से आपको कई तरह के फायदे होंगे। आपको धन की प्राप्ति होगी, आपके यश-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और आपके प्रेम-संबंध मजबूत होंगे।

साथ ही आपकी संतान को न्यायालय से लाभ मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। अगर आप इस बीच कोई यात्रा करते हैं, तो आपको उस यात्रा से अवश्य ही लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। अत: 15 जून तक सूर्यदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए रोज सुबह स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को नमस्कार करें। इससे आपको मिलने वाले शुभ फल सुनिश्चित होंगे।

LIVE TV