वीरभद्र सिंह से दिल्ली में सीबीआई ने की पूछताछ

वीरभद्र सिंहनई दिल्ली| हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र गुरुवार पूर्वाह्न् 11 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे।

वीरभद्र सिंह पर हैं भ्रष्टाचार के आरोप

संपत्ति के मामले की जांच कर रही सी.बी.आई. ने वीरभद्र सिंह के खिलाफ 6 करोड़ से ज्यादा राशि की गड़बड़ी का केस दर्ज किया था। आरोप है कि उन्होंने आय के अधिक स्रोतों से ज्यादा संपत्ति बनाई है| सी.बी.आई. अधिकारी उनसे ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी आय अचानक एकदम कैसे बढ़ गई।

बीजेपी पर लगाये थे आरोप

वीरभद्र सिंह ने पूरे मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सियासी साजिश का आरोप लगाया था और खुद सी.बी.आई. जांच का सामना करने की हामी भरी थी|

ये है मामला

हिमाचल के मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ जांच उनके केंद्रीय इस्पात मंत्री (2009-2011) रहते हुए उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के संदर्भ में शुरू की गई है।

आरोप है कि वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान एल.आई.सी. एजेंट आनंद चौहान के जरिए जीवन बीमा पॉलिसियों में अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम से 6.1 करोड़ रुपए का निवेश किया।

सी.बी.आई. को दिल्ली हाईकोर्ट से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस मामले में पूछताछ करने की छूट मिली हुई है।

LIVE TV