विश्व युद्ध से दुनिया में मचने वाली है तबाही? रूसी सैन्य विशलेषकों की चेतावनी ने उड़ाई कई देशों की नींद

कोरोना महामारी के संकट से अभी दुनिया उभर नहीं पाई के कि एक और खतरा दुनिया के सर पर मंडराने लगा है। हम बात कर रहे हैं विश्व युद्ध की जिसे लेकर रूस के सैन्य विश्लेषकों ने चेतावनी भी दी है। रूस की ओर से दी जा रही चेतावनी में कहा गया है कि अगले कुछ ही हफ्तों में दुनिया एक बार फिर से विश्व युद्ध को करीब से देखेगी। जिसके बाद लोगों की रूह सिर्फ यह सोच कर कांप रही है कि अगर कोरोना महामारी के बीच विश्व युद्ध छिड़ता है तो दुनिया की पहले से टूटी कमर का क्या होगा?

आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन सीमा पर लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। जिसके बाद विश्व युद्ध की अशंका और गहराती जा रही है। इसी बीच रूसी सैन्य विश्लेषकों ने दावा करते हुए कहा कि अगर आने वाले कुछ दिनों में सीमा पर ऐसे ही हालात बने रहे तो दुनिया को विश्व युद्ध से कोई नहीं रोक सकता। इसी के साथ आगे उन्होंने कहा कि इस से पहले ही सीमा पर हलातों को सुधार लिया जाए नहीं तो कोरोना संकट के बीच दुनिया को विकराल विश्व युद्ध का सामना करना पड़ेगा। आपको बताते चलें कि रूस ने तनाव बढ़ते देख हाल ही में विवादित सीमा पर अपने 4,000 सैनिकों को भेजा है। वहीं रूसी सेना की तैनाती से यूरोप भी हाई अलर्ट में आ गया है।

LIVE TV