विश्व बैंक की मदद से होगा नर्मदा तटीय नगरों का सीवेज कार्य

विश्व बैंकभोपाल| मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी के किनारे के नगरों का सीवेज कार्य विश्व बैंक की मदद से किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को मध्यप्रदेश अर्बन डेव्हलपमेंट कंपनी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में दी गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में कंपनी द्वारा कराए जाने वाले प्रस्तावित कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कंपनी की विभिन्न परियोजनाओं के कार्यो में चुने हुए स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की भूमिका भी तय की जाए।

बैठक में बताया गया कि कंपनी द्वारा प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के पेयजल और सीवेज के कार्य कराए जाएंगे। प्रदेश के 128 नगर की पेयजल परियोजना के कार्य कंपनी ने अपने हाथ में लिए हैं। इनमें से 32 के कार्य शुरू हो गए हैं। शेष के कार्य दिसंबर माह तक शुरू हो जाएंगे। इन कार्यो में ज्यादातर वर्ष 2018 तक पूर्ण हो जाएगे। इसी तरह नर्मदा नदी के किनारे बसे सभी नगरों के सीवेज का कार्य विश्व बैंक के सहयोग से हाथ में लिया गया है।

मध्यप्रदेश अर्बन डवलपमेंट कंपनी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री है। उपाध्यक्ष नगरीय विकास मंत्री एवं मुख्य सचिव हैं। नगरीय विकास विभाग के आयुक्त कंपनी के पदेन प्रबंध संचालक होंगे।

LIVE TV