विवादित फिल्‍म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ का बोल्‍ड ट्रेलर लॉन्‍च

विवादित फिल्‍ममुंबई। महिला प्रधान फिल्‍म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ लंबे अर्से से विवादों में बनी हुई है। बड़ी मुश्किल से सेंसर बोर्ड से फिल्‍म को रा‍हत मिलने के बाद आखिरकार फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हुआ है। एक समय पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। विवादित फिल्‍म का बोल्ड ट्रेलर बेहद दिलचस्‍प तरीके से लॉन्‍च किया गया है।

फिल्‍म के ट्रेलर लॉन्‍च से इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्‍म के ट्रेलर की शुरुआत इसके विवादों का जिक्र करते हुए हुई है। फिल्‍म पर लगे बैन, अखबरों और टीवी में आई इसकी खबरों का कुछ सेकेंड का हिस्‍स ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है।

फिल्‍म की कहानी चार औरतों के इर्द गिर्द घूमती है। पही बार कोई ऐसे फिल्‍म सामने आई है जिसने औरतों के दिल में छिपी ख्‍वाहिशों को झलकाया है। फिल्‍म में कोंकणा सेन शर्मा, रत्‍ना पाठक शाह, अहाना कुमरा और प्‍लाभिता बोरठाकुर मुख्‍य किरदार में हैं।

यह भी पढ़ें- प्रेग्‍नेंट सेरेना विलियम्‍स के न्‍यूड फोटोशूट का जलवा, दिखाया अपना सबसे खास अंग  

ट्रेलर में काफी बोल्‍ड सीन दिखाए गए हैं। ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में काफी बोल्‍ड सीन होने वाले हैं। फिल्म पहली बार एक नया मुद्दा समाज के सामने लाने वाली है।

अलंकृत श्रीवास्तव द्वारा डायरेक्‍ट इस फिल्‍म को प्रकाश झा ने प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर में कई सेक्‍स सीन दिखए गए हैं। इस वजह से फिल्म को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा था।

फिल्म को न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव में कोंकणा सेन शर्मा को उनकी इस फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिल चुका है। फिल्‍म अगले महीने 21 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

 

LIVE TV