विराट कोहली टीम के साथ नहीं बल्कि अकेले ही चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे दुबई, जाने क्या थी वजह…

IPL 2020 Virat Kohli travel to Dubai alone from chartered plane: रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दुबई पहुंचकर अपने फैंस के लिए एक तस्वीर सोशल मीडिया पोस्ट की। उन्हें आरसीबी की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट किए गए तस्वीरों में नहीं देखा गया था जिसके बाद फैंस ने अनुमान लगाया था कि वो टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ दुबई नहीं गए हैं। इसके बाद जब शुक्रवार की शाम में आरसीबी की टीम जैसे ही दुबई पहुंची उसके कुछ देर के बाद ही विराट ने अपने एक तस्वीर शेयर की और कन्फर्म किया कि वो दुबई पहुंच गए हैं। 

अब विराट दुबई कैसे पहुंचे इसके बारे में मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो वो एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से वहां पहुंचे थे। विराट ने बॉयो-सेफ्टी यानी जैव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया था। वो पिछले पांच महीनों से अपने घर मे होम आइसोलेशन में थे और वो बेंगलुरु की यात्रा करके खुद को जोखिम में नहीं डालना चाहते थे। वहीं मुंबई कोविड 19 महामारी से मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित है। 

मुंबई मिरर के मुताबिक उन्होंने मुंबई में खुद को क्वारंटीन कर लिया था और कोविड 19 का टेस्ट भी करवाया था। इस वजह से वो बेंगलुरु नहीं आ सके और मुंबई से ही एक चार्टर्ड फ्लाइट से दुबई के लिए अकेले उड़ान भरी। उन्होंने दुबई जाने से पहले अपने कोविड 19 का टेस्ट करवाया था। वहीं दूसरी तरफ युजवेंद्रा सिंह चहल, उमेश यादव, नवदीप सैनी और अन्य कई भारतीय खिलाड़ी बेंगलुरु कुछ दिन पहले ही पहुंच गए थे। ये सभी खिलाड़ी वहां लगभग एक सप्ताह तक आइसोलेशन में रहे और फिर यूएई के लिए फ्लाइट पकड़ी।  

वहीं नियम के मुताबिक दुबई पहुंचने के बाद खिलाड़ियों को आधिकारिक तौर पर छह दिन से लिए आइसोलेशन में रहना होगा। इस अवधी के दौरान उनका टेस्ट भी होता रहेगा और इसके बाद ही उन्हें ट्रेनिंग करने की इजाजत दी जाएगी। आइसोलेशन की अवधी में खिलाड़ियों को अपना कमरा छोड़ने की भी इजाजत नहीं है। आइपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से यूएई में होगी। 

LIVE TV