फाइनली विराट की मिसेज बनेंगी अनुष्का

विराट कोहलीनई दिल्ली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ विराट कोहली अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जी हां, दोनों के ब्रेकअप की खबरें महज़ अफवाह बन कर रह गईं। वो बात और है कि दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता है लेकिन इन दोनों का रिश्ता इतना मजबूत हो गया है कि अब ख़बरों का इनके रिलेशन पर कोई भी असर नहीं पड़ता।

विराट कोहली की शादी

इन दिनों, अनुष्का बुडापेस्ट में सुल्तान की शूटिंग में बिजी थी। हालांकि सुल्तान फिल्म की शूटिंग दो दिन पहले ही ख़त्म हो गई। लेकिन अनुष्का इंडिया दो दिन देर से लौटीं। ख़बरों की मानें तो अनुष्का बुडापेस्ट में घूमने-फिरने और शॉपिंग करने के लिए रुकी थीं। इंडिया लौटते ही अनुष्का दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे अपने ब्‍वॉयफ्रेंड विराट के घर पहुंच गईं।

अनुष्का विराट के घरवालों से भी मिलीं और सबके लिए गिफ्ट भी लेकर आई थीं। दिल्ली में अनुष्का ने विराट के मम्मी-पापा और फैमि‍ली के बाकी लोगों के साथ खूब टाइम स्पेंड किया। अनुष्का जब सबके साथ टाइम स्पेंड करके थक गईं तो उन्होंने विराट के साथ अकेले में टाइम स्पेंड किया।

हालांकि दोनों कहां गए इसकी जानकारी तो अभी मीडिया में भी नहीं आई है, लेकिन इनके करीबियों को इस बात के बारे में ज़रूर पता होगा। विराट और अनुष्का की शादी को लेकर भी कई तरह की अफवाहें आम हुईं थीं। इसपर अनुष्का ने सफ़ाई देते हुए कहा था कि वह अपने अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं।

 

LIVE TV