विराट के सिर से नहीं उतरा वैलेंटाइन डे का खुमार, ऐसे कर रहे हैं प्यार का इजहार
मुंबई। क्रिकेट के मैदान पर अपने चौके-छक्के और शतक से दर्शेको का दिल जीतते हैं विराट। विराट के फैंस हमेशा उनसे जुड़ी छोटी से छोटी बातें जानने में उत्सुक रहते हैं। जिस कोहली पर लाखों लड़कियां फिदा रहती हैं, वह खुद किसी और के दीवाने हैं।
आज तक तो बस अफवाहें ही थी कि अनुष्का और विराट रिलेशनशिप में हैं। वैसे तो हर बार विराट यही कहते थे कि जब भी कुछ होगा तो वो सबसे पहले बताएंगे। ये वैलेंटाइन दोनों के लिए जमाने के सामने प्यार का इजहार लेकर आया है।
कुछ ऐसा ही होता नजर भी आया वैलेंटाइन के अगले दिन। जब वैलेंटाइन के अगले दिन 15 फरवरी को विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वह और अनुष्का शर्मा साथ बैठे हुए हैं। फोटो का बैकग्राउंड किसी र्पाक का नजर आ रहा है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि, ‘तुम चाहो तो हर दिन वैलेंटाइन डे है।’
बीते दिनों दोनों की सगाई की खबरें आई थीं जिसपर दोनों ने प्रतिक्रिया दी थी कि ये अफवाह है। तब भी कोहली ने यही कहा था, कुछ भी ऐसा होगा तो हम जरूर बताएंगे।