विद्रोहियों के हमले ने ले ली इस देश के राष्ट्रपति की जान, छठवीं बार भी नहीं मना सके अपनी जीत का जश्न

चाड देश से एक बूरी खबर सामने आ रही है। जहां विद्रोहियों के हमले ने एक राष्ट्रपति का जान ले ली। जानकारी के अनुसार चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी इतनो की लड़ाई के मैदान में घायल होने के बाद मौत हो गई। आपको बता दें कि वह बीते तीन दशकों से अधिक समय से मध्य अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति थे। उनके मौत की सूचना देश की सेना की ओर से बीते दिन टेलीविजन और रेडियो के माध्यम से दी गई। यह घटना चुनाव में उन्हें विजेता घोषित किए जाने के कुछ ही घंटे बाद हुई।

चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी इतनो की मौत की खबर देते हुए बीते दिन वहां की सेना ने कहा कि डेबी बहादुरी से लड़े लेकिन लड़ाई में घायल हो गए। उन्हें राजधानी ले जाया गया, जहां जख्म की वजह से उनकी मौत हो गई।मीडिा रिपोर्ट्स की मानें तो सेना ने तुरंत राष्ट्रपति डेबी के पुत्र महामत इदरिस डेबी इतनो को मध्य अफ्रीकी देश का अंतरिम नेता घोषित किया। वह अपने 68 वर्षीय पिता की जगह लेंगे। उनकी मौत की खबर सुनते ही उनके कुछ पक्षदारों ने घटनाक्रम पर तत्काल सवाल खड़े किए और प्रशासन से न्याय की मांग भी की।

LIVE TV