वित्त आयोग धन दुरुपयोग मामले में 5 अधिकारी निलंबित, जानें पूरा मामला

REPORTER- RAM ANUJ BHATT

लखनऊः भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम तेज कर प्रदेश शासन ने 14 वे वित्त आयोग के धन का दुरुपयोग करने के मामले में पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन पर पंचायती राज विभाग में करीब 107 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है।

                                                    पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

इस पूरे मामले की जांच सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर प्रदेश के विजिलेंस विभाग को सौपी गई थी।

उनके निर्देश पर पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। इन सभी पर 14वें राज्य वित्त आयोग में बड़े घोटाले का आरोप है। 699 करोड़ में से 107 करोड़ रुपए इन अफसरों ने मिलीभगत से हजम कर लिए। इस मामले की जांच में सभी के नामों का खुलासा हुआ है। 31 जनपदों में बिना आदेश के 107 करोड़ खातों से निकाले गए।

स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए योगी सरकार करने जा रही ये काम, दी ये जानकारी

पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि योगी सरकार लगातार जीरो टॉलरेंस के लिए काम कर रही है। सरकार किसी भी भ्रष्टाचार को बर्दाशत नहीं करेगी। इन सभी पर 14वें राज्य वित्त आयोग में बड़े घोटाले का आरोप है। 699 करोड़ में से 107 करोड़ रुपए इन अफसरों ने मिलीभगत से हजम कर लिया है।

LIVE TV