नासा को तीन टुकड़ों में मिला विक्रम लैंडर, इसरो को सौंपी रिपोर्ट…

अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को ढूंढ निकाला है इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट के माध्यम से दी. नासा ने लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर ने चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर को खोज लिया है.

विक्रम लैंडर

नासा ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्रम लैंडर करीब 750 मीटर दूर मिला है. नामा ने सोमवार की रात करीब 1: 30 बजे विक्रम लैंडर 3 तस्वीरें शेयर की जिनमें वह तीन टुकड़ों में दिखाई दिया. मलबे में मिले तीन बड़े टुकड़े 2×2 पिक्सल के हैं.

नासा ने बताया कि विक्रम की तस्वीर एक किलोमीटर से ली गई है. इस तस्वीर से इस बात का साफतौर पर देखा जा सकता है कि जहां पर विक्रम गिरा था चंद्रमा की जमीन उस स्थान पर खराब हुई है. इसरो ने नासा से बात की है और आगे की जानकारी जुटाने की कोशिश भा तेज कर दी है. साथ ही इससे होने वाले इम्पैंक्ट के बारे में जानकारी ली है. जानकारी के हिसाब से नासा इसरो को एक रिपोर्ट देखा जिसमें सारी जानकारी मिल सकेंगी.

अब इन स्मार्ट टीवी पर नहीं ले सकेंगे Netflix का मजा, जानिए क्यों हुआ ऐसा

पहले नासा के लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर कैमरा (एलआरओसी) की टीम को लैंडर की स्थिति या तस्वीर नहीं मिल सकी थी. उस दौरान नासा ने कहा था क‍ि जब लैंडिंग क्षेत्र से हमारा ऑर्बिटर गुजरा तो वहां धुंधलका था और इसलिए छाया में अधिकांश भाग छिप गया. संभव है कि विक्रम लैंडर परछाई में छिपा हुआ है. एलआरओ जब अक्टूबर में वहां से गुजरेगा, तब वहां प्रकाश अनुकूल होगा और एक बार फिर लैंडर की स्थिति या तस्वीर लेने की कोशिश की जाएगी. (यह फोटो नासा ने 27 स‍ितंबर को ल‍िया था ज‍िसमें व‍िक्रम लैंडर के बारे में सही जानकारी नहीं म‍िल पाई थी

 

LIVE TV