विकास दुबे कांड के 50 हजार इनामी ने किया सरेंडर, पत्नी,बच्चों को लेकर पहुंचा था वांछिक

लखनऊ। कानपुर गोलीकांड के बाद एक महीने के अंदर पुलिस विकास दुबे सहित उसके करीब आधा दर्जन बदमाशों का एनकाउंटर कर चुकी है। विकास दुबे के साथी रहे जयकांत बाजपेयी के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। वहीं इन सब के बीच फारार चल रहे 50 हजार के इनामी उमाकांत ने पुलिस के एनकाउंटर के खौफ के चलते शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया।

उमाकांत पर एनकाउंटर का खौफ इस कदर दिमाग में बस गया था कि जब वह सरेंडर करने के लिए पुलिस थाने आया तो अपनी बेटी और पत्नी को साथ लेकर आया। उमाकांत गले में तख्ती लटकाए जब चौबेपुर थाने पहुंचा तो पुलिस वाले भी हैरान रह गए। गैंगस्टर विकास दुबे का साथी बताते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। 2 जुलाई की रात बिकरू गांव में दबिश के दौरान 8 पुलिसकर्मियों को शहीद करने के मामले में उमाकांत भी नामजद आरोपी है। उमाकांत गैंगस्टर विकास दुबे का साथी था, जो बिकरू कांड के बाद से ही फरार चल रहा था।

LIVE TV