वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने संभाला नौसेना के उप प्रमुख का कार्यभार

वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे ने शनिवार को भारतीय नौसेना के उप प्रमुख का कार्यभार संभाला लिया है। उन्होंने वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार की जगह ली है। अशोक कुमार आज सेवानिवृत्त हो गए। यह जानकारी अधिकारियो द्वारा दी गई है। इससे पहले घोरमडे एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय में एकीकृत रक्षा स्टाफ (संचालन और प्रशिक्षण) के उप प्रमुख थे।

अधिकारियो के मुताबिक, इससे पहले वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे रक्षा मंत्रालय के एकीकृत मुख्यालय (नौसेना) में कार्मिक सेवा नियंत्रक के रूप में काम कर चुके हैं। घोरमडे ने पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के साथ-साथ नौसेना (संचालन) महानिदेशक के रूप में भी काम किया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक की पढ़ाई करने वाले वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे 1 जनवरी, 1984 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।

LIVE TV