24 घंटे, सातों दिन… यहां रहिए हर दम टल्ली

वाइन फाउंटेनइटली। इटली को स्वाद का देश कहा जाता है, फिर चाहें हम पिज्जा की बात करें या पास्ता की। ये सब इटली की ही देन है। यहां की वाइन भी गजब की होती है। आजकल इटली का करडारी-डी-ऑरतोना शहर अपने एक फाउंटेन की वजह से दुनिया भर के पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वाइन फाउंटेन से आप 24 घंटे और सातों दिन अपना गिलास भर सकते हैं।

इस फाउंटेन को डोरा सरचीज वाइनयार्ड ने शहर के टूरिज़्म विभाग के साथ मिलकर बनाया है। डोरा ने बताया कि इस फाउंटेन की वजह से हमारा शहर पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा। उन्होंने इसे स्वागत का प्रतीक बताया।

बता दें कि ये पहली बार नहीं हुआ है कि इटली में किसी वाइन फाउंटेन को लगाया गया हो। वेनिस में हर साल होने वाले ‘सेंट मार्क स्क्वायर कर्निवल’ दौरान पानी के फाउंटेन को बदल कर वहां पर वाइन फाउंटेन को लगाया गया है। यूरोप के इतिहास की कई तस्वीरों में भी वाइन फाउंटेन को देखा जा सकता है।

LIVE TV