नहीं कर पा रहे हैं मोहब्बत का इजहार, तो ये टिप्स आप ही के लिए हैं

वह छोटा सा वाक्यज्यादातर रिलेशनशिप में लड़का-लड़की पहले दोस्त होते हैं। बाद में दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल जाता हैं। जिनमे लड़को को अक्सर अपने दिल की बात बोलने में ज्यादा कठिनाइयां आती है। यदि आप वह छोटा सा वाक्य बोलने में शरमाते, घबराते हैं या फिर ये सोचते है कि, उसने मना कर दिया तो? जल्द ही अपने दिल की बात उसे बता दें, कहीं ऐसा न हो की आपका प्यार किसी और का हो जाए।

आप किसी लड़की को अगर प्रपोज करना चाहते है, तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। बस इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है –

  • सबसे क्लासिक तरीका है, घूटनों पर बैठकर प्रपोज करना। बस इस बात का ख्याल रखें कि वो ऐसे पल में किस जगह सहज महसूस करेंगी।
  • लड़की को प्रपोज करने के लिए पब्लिक प्लेस का सहारा ले सकते हैं, क्योंकि सबके सामने प्रपोज़ करने वाले लड़को को भी लड़कियां पसन्द करती हैं।
  • अगर वह आपको काफी अच्छे से पहचानती है, तो आप उसे घर पर बुलाकर कोई अच्छी चीज बनाकर और फिर उसे खिलाकर प्रपोज़ कर सकते हैं।
  • लड़कियों को खास दिन और तारीख हमेशा याद रहती है। इसलिए प्रपोज करने का वक्त और तारीख सोच समझकर डिसाइड करें। जैसे कि वैलेंनटाइन्स डे, उनके बर्थ डे या किसी फेस्टिव मौके पर भी प्रपोज कर सकते हैं।
  • प्रपोज किए जाने की जगह और माहौल हमेशा याद रखी जाएंगी इसलिए प्रपोजल की जगह भी खास होनी चाहिए। ऐसी जगहों पर प्रपोज करना एक बेहतर तरीका है।
LIVE TV