वरुण और अर्जुन ने एक ही लड़की को किया डेट… जानिए फिर किसने दिया बलिदान

वरुण धवनमुंबई बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स की जोड़ी इतनी खास है कि वह अपनी दोस्ती की वजह से चर्चा में आ जाते हैं। इसी तरह अर्जुन कपूर और वरुण धवन भी अपनी दोस्ती की वजह से चर्चा में हैं। अर्जुन ने बताया है कि वरुण के साथ उनके भाई रोहित से भी काफी अच्छी दोस्ती है। यह तीनों ही पार्टी करने के लिए कभी भी निकल जाते थे दरअसल टीवी शो ‘यारों की बारात’ पर दोनों ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे।

वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने किया डेट

वरुण और अर्जुन ने बताया कि मुंबई में जब एक्टिंग क्लास करने जाते थे, तो वहां एक लड़की थी, जिसको दोनों लोग एकसाथ डेट करते थे। ख़ास बात तो ये थी कि दोनों को यही नहीं पता था कि वह दोनों एक ही लड़की को डेट कर रहे हैं। लेकिन लड़की इतनी शातिर थी कि उसने भी दोनों लोग को एक ही समय डेट किया। हालांकि यह लड़की किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं थी, फिर भी दोनों उसके चक्कर में बुरी तरह फंस गए।

एक समय ऐसा आया जब दोनों को इस बात का पता चला कि अरे, यह तो एक ही लड़की है. उसके बाद बिना लड़ाई-झगड़ा किए, दोनों ने उसे एक साथ डंप भी कर दिया.

वरुण ने कहा कि उनका दोस्त अर्जुन बहुत कम बोलता है जिसे सिर्फ अपने काम से मतलब होता है। वह अपने ज़िंदगी में बहुत अकेला है जिसे एक साथी की ज़रूरत है।

अर्जुन के अनुसार, वरुण बहुत फ्रैंक हैं जो हर किसी से बात करना पसंद करते हैं। लेकिन जब बात लड़कियों की आती थी तो वरुण सबसे आगे बैठकर क्लास में फ़्लर्ट किया करते थे और वह सबसे पीछे वाली सीट पर बैठकर मौज लिया करते थे।

वरुण एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें अपनी काबिलियत की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में जाना जाता है।  वहीं,अर्जुन भी कुछ कम नहीं है। वह भी आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं।

LIVE TV