नेल पेंट खोलता है लड़कियों के छुपाने वाले राज

लड़कियों को मेकप करना बहुत अच्छा लगता है ये बात हम सभी जानते हैं। पर आप शायद ये नहीं जानते कि उनके मेकप से उनके कई छुपे हुए राज बाहर आ जाते हैं। हां ये बात अलग है कि हममें से ज़्यादातर लोग उसके बारे में नहीं जान पाते हैं। अगर हम बात करें लड़कियों के नेल पेंट के कलर की तो आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि लड़कियों का नेल पेंट उनके ज्यादातर राज खोल देता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह का कलर इस्तेमाल करने वाली लड़कियां किस तरह का सोच रखती हैं।

हर रंग

यह रंग लड़कियों के धैर्यवान होने की पहचान है। साथ ही इस कलर का इस्तेमाल करने वाली लड़कियां बहुत ही दयालु और सुख शान्ति वाली होती हैं।

वायरल सवाल ने उड़ाई रातों की नींद… क्या आपको जवाब पता है?

पीला रंग

पीला रंग लड़कियों के हसमुख होने की निशानी है। ऐसी लड़कियां किसी की बातों का बहुत जल्दी बुरा नहीं मानती हैं। ये कलर ख़ास तौर पर कॉलेज की लड़कियों की पहली पसंद होती है।

नारंगी रंग

ये रंग लड़कियों के दोस्ताना होने का राज खोलता है। इस कलर का इस्तेमाल करने वाली लड़कियां बहुत जल्दी लोगों से दोस्ती कर लेती हैं। इसके साथ ही ऐसी लड़कियों को घूमना बहुत पसंद होता है।

नीला रंग

ये रंग गहराई और स्थिरता का प्रतीक है। इस कलर का इस्तेमाल करने वाली लड़कियां बहुत ही सच्ची होती हैं।

सफेद रंग

इस रंग का इस्तेमाल करने वाली लड़कियां पारदर्शिता वाली होती हैं। इसके साथ ही ये नई शुरुआत में विश्वास रखने वाली होती हैं।

बैगनी रंग

ये रंग धार्मिक और एकान्तप्रियता की पहचान है। इसका इस्तेमाल करने वाली लड़कियां अकेले में रहना पसंद करती हैं।

पालतू अजगर के साथ बेड शेयर करती थी महिला, डॉक्टर के पास पहुंची तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

गुलाबी रंग

इस कलर का इस्तेमाल करने वाली लड़कियां खुद से प्यार करने वाली होती हैं। ये हर स्थिति में खुद को खुश रखना चाहती हैं।

लाल रंग

लाल रंग का इस्तेमाल करने वाली लडकिय आत्मविश्वास से भरी होती हैं और काफी बोल्ड होती हैं। ये रंग लड़कियों के चुलबुली होने का भी प्रतीक है। इनके करीब पहुँचने में ज़्यादा वक्त नहीं लगता।

 

LIVE TV