लोगों में बढ़ रही है बाहुवली की दीवानगी

एजेन्सी/  387786-prabhas-1459594085ये प्रभास कौन है  ? …अरे ! आप नहीं जानते वही बाहुबली, जो शंकरजी को अपने कंधे पर लेके जाता है, साउथ वाला प्रभास। किसी भी भारतीय से आप पूछेंगे तो यही जवाब मिलेगा।

कहने का मतलब यह है कि प्रभास को पूरे भारत में लोग जानने लगे है। पहले जब बाहुबली रिलीज हुई थी तो शायद कम ही लोग प्रभास को उनके नाम से जानते थे। लेकिन समय के साथ-साथ लोगों ने प्रभास को कैरेटर नेम ज्यादा उनके रियल नेम से जानने लगे हैं।

लोग भला जानते भी कैसे ?  प्रभास इतने सरल और सौम्य हैं कि उन्हें सस्ती लोकप्रियता से कोई मतलब नहीं हैं और न ही वो मीडिया के सामने आकर अपना गुणगान करते हैं।

इस बात को लेकर कई बार डायरेक्टर एसएस राजामौली ने प्रभास को फटकार भी लगाई है लेकिन वो हमेशा इसे अपने स्माइल से टाल देते हैं। एक कहावत हैं ना कि प्रतिभा को किसी प्रपंच की मोहताज नहीं होती, वो समय आने पर अपने आप लोगों तक पहुंच जाती है।

ठीक वैसे ही जैसे रजनीकांत के साथ हुआ था। अपने विरले अंदाज और पेटेंट सीन के कारण साउथ से कोई हीरो पूरे भारत में अपनी फैन फॉलोविंग बढ़ाया तो वो है रजनीकांत। लेकिन अब प्रभास का नाम इस लिस्ट में शुमार हो गया है।

साऊथ के रजनीकांत और प्रभास में यह सबसे बड़ी समानता है कि इनका उपनाम कोई नहीं जनता। लोग इन्हे बस रजनीकांत और प्रभास के नाम से जानते हैं। ये जैसे ही सोशल मीडिया में बाहुबली नाम से कुछ भी ट्रेंड होता है प्रभास अपने आप फ्रेम में आ जाते हैं।

हाल ही में यह खबर जैसे ही लीक हुई कि प्रभास बाहुबली 2 में 3 नायाब सीन करते हुए नज़र आएंगे। उनके हैदराबाद स्थित घर के बाहर देशभर से फैन का जमावड़ा लग गया। लोगों को उम्मीद थी कि शायद प्रभास कुछ बोलेंगे पर हमेशा की तरह वो मुस्कुराकर चल दिए।

फैंस ने इसे प्रभास का बड़प्पन ही माना कि वो बोलने से ज्यादा करने पर विश्वास रखते हैं। सियाचिन हो इटानगर प्रभास हर घर तक अपनी पैठ बना चुके हैं।

लोगों में अब उनकी पहले की हुई अन्य मूवी को देखने की होड़ मची हुई है। चाहे वो पाइरेटेड सीडी की रेहड़ी हो या फिर ऑर्थोराइज्ड सीडी की दुकान “द प्रभास कलेक्शन” नाम से उनकी हाल की मूवी की सीडी को हाथों हाथ खरीद रहे हैं।

ये बात शायद प्रभास नहीं जान रहे और जान भी जाएंगे तो उनपर कोई फर्क नहीं पड़ेगा पर ऐसा हो रहा है। प्रभास का अब पैन इंडिया कनेक्शन हो गया है।

LIVE TV