लोगों के लिए मिसाल बना ये बच्चा, ऐसे जीता है जिंदगी…

अगर किसी व्यक्ति के शरीर का यदि एक भी अंग नहीं होता है उसे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन आज हम एक ऐसे बच्चे के बारे में बताएंगे जिसके न तो दोनों हाथ है और ना ही पैर। बिना हाथ-पैर के जन्में टियो पैनावैंगन सिर्फ 11 वर्ष का है।
लोगों के लिए मिसाल बना ये बच्चा
लेकिन छोटी सी उम्र होने के बाद भी बड़े से बड़ा व्यक्ति इनसे जीना का सलिखा सीखता है। इंडोनेशिया के सियामिस में टियो अपने माता-पिता के साथ रहता है। टियो आज दूसरों के लिए मिसाल बन रहा है।

इंडोनेशिया के सियामिस में टियो अपने माता-पिता के साथ रहता है। वह वहीं के एक छोटे से पैनावैंगन स्कूल में पढऩे जाता है।

वह पढऩे में काफी तेज है और गणित में सबसे ज्यादा नंबर लाता है। टियो की शिक्षिका बुदिवती के मुताबिक, वह बहुत ही तेज और स्मार्ट है।

वह चौथी ग्रेड के अध्याय बहुत ही आसानी से बना लेता है और गणित में गुणन और विभाजन करने में तो उसका जवाब ही नहीं है। हालांकि वह अभी दूसरी ग्रेड में पढ़ रहा है।

सरप्राइज विजिट पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी, क्यों हो गए शर्मिंदा…

वह लिखने में अपने मुंह की मदद लेता है। फुर्सत के क्षणों में वह प्ले स्टेशन पर अपनी थुड्डी की मदद से गेम खेलता है।

स्कूल जाने से पहले और आने के बाद उसे प्ले स्टेशन पर गेम खेलना बहुत ही अच्छा लगता है। शुरुआत में टियो को सरकार से मदद मिली थी, जो बाद में बंद हो गई।

वह अपने जीवन में अपनी उम्र के हिसाब से सबसे ज्यादा काम करता है और आज भी चुनौतियों का सामना कर रहा है।

LIVE TV