लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में आज से शुरू हुआ ‘भाजपा’ का अभियान

लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में सियासी सरगर्मियां उफान पर हैं। सोमवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के बाद आज मंगलवार को भाजपा ने मिशन 74 को पूरा करने के लिए ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ अभियान लांच कर कर दिया।
भाजपा

इस अभियान के तहत सक्रिय कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक मंगलवार को अपने घर पर पार्टी का झंडा और ‘एक बार फिर मोदी सरकार’ का स्टिकर लगाएंगे।

अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा इस बार भी 2014 की तरह ही प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में 74 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा के मैदान में आने पर उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी भी गठबंधन या किसी के आने से कोई असर नहीं पड़ता प्रधानमंत्री मोदी के किए गए विकास कार्यों को ध्यान में रखकर जनता एक बार फिर भाजपा को समर्थन देगी। अभियान के तहत यूपी के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लोगों के घरों में जाकर स्टीकर लगाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इस क्षेत्र में रहेंगे सक्रिय

अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय न्यू हैदराबाद कॉलोनी स्थित अपने आवास और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयाग स्थित अपने आवास पर झंडा व स्टीकर लगाएंगे।
सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 8वीं पास भी कर रहे हैं अप्लाई

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि 12 और 13 फरवरी को पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि घरों की छत पर पार्टी का झंडा लगाकर अपनी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। 22 फरवरी तक चलने वाले अभियान में सभी स्तर के लिए कार्यक्रम तय किए गए हैं।

LIVE TV