लैंड रोवर 6438 वाहनों को वापस लेगी, सुरक्षा बेल्ट में खामी

लैंड रोवरबीजिंग। ब्रिटेन की बहुराष्ट्रीय मोटर वाहन कंपनी, जगुआर लैंड रोवर चीन में अपने 6,438 वाहनों को वापस लेने जा रही है। एक शीर्ष निगरानी समूह ने कहा कि दोषपूर्ण सुरक्षा बेल्ट के कारण इन वाहनों को बाजार से वापस लिया जा रहा है और यह प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू होगी।

चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ क्वालिटी सुपरविजन, इंस्पेक्शन एंड क्वारांटाइन के बयान के अनुसार, इस वापसी प्रक्रिया से 1,554 आयातित 2016-2017 रेंज रोवर और 3,438 आयातित 2016-2017 रेंज रोवर स्पोर्ट श्रृंखला प्रभावित होगी, जिनका निर्माण 12 जुलाई, 2016 से 26 अक्टूबर, 2016 के बीच किया गया था।

इनमें 13 जुलाई, 2016 से सात दिसंबर, 2016 के बीच निर्मित 1,132 आयातित 2017 जगुआर एक्सई और 19 जुलाई, 2016 से 16 दिसंबर, 2016 के बीच निर्मित 314 आयातित 2017 जगुआर एफ-टाइप वाहन शामिल हैं।

बयान के अनुसार, यह दोषपूर्ण सुरक्षा बेल्ट वाहनों की टक्कर होने पर सुरक्षा करने में असमर्थ है। कंपनी सभी प्रभावित वाहनों की जांच कर खराब भागों को निशुल्क बदलेगी।

 

LIVE TV