भारत में लॉन्च हुई लैंड रोवर की सबसे मंहगी SUV, जानें कीमत और खूबियां

लैंड रोवरनई दिल्ली। अगर आप भी लैंड रोवर की गाड़ियों के दीवाने हैं और कंपनी की कार के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने को तैयार हैं तो आपको लिए खुशखबरी। लैंड रोवर ने भारत में अपनी बेहद महंगी और दमदार इंजन वाली SUV SV ऑटोबायोग्राफी डायनामिक लॉन्च की है। भारत की सभी 25 लैंड रोवर डीलरशिप पर यह कार उपलब्ध होगी।

इस कार की एक्सशोरूम कीमत 2.79 करोड़ रुपए है। यह कार मेड टू ऑर्डर होगी और इसे जगुआर लैंड रोवर की स्पेशल व्हीकल ऑपरेशन्स टीम बनाएगी। जगुआर लैंड रोवर की स्पेशल व्हीकल ऑपरेशन्स टीम का बनाया यह दूसरा मॉडल है जो भारत में लॉन्च किया गया है। एसवी ऑटोबायोग्राफी डायनामिक में कंपनी ने 540 bhp पावर वाला बेहद दमदार इंजन दिया है।

लैंड रोवरऐसा होगा कार का इंजन

लैंड रोवर ने अपनी नई SUV SV ऑटोबायोग्राफी डायनामिक में 5.0-लीटर का V8 पेट्रोल इंजन लगाया है। यह पावरफुल इंजन 540 bhp पावर और 680 Nm टॉर्क के साथ कार को तूफानी रफ्तार देता है। कंपनी ने SUV में कीमत के हिसाब से बेहतरीन लग्ज़री फीचर्स दिए गए हैं।

इनमें डायमंड क्विल्टेड लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है जो 4 इंटीरियर कलर ऑपशन्स के साथ उपलब्ध होगी। SUV में 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही ब्रेम्बो क्लिपर्स के साथ ग्रेफाइट एटलस और एक्सक्लूसिव अलॉव व्हील्स दिए गए हैं।

 

LIVE TV