लेडी गागा के दो कुत्ते हुए चोरी, रखा गया यह इनाम

अमेरिकी पॉप गायिका लेडी गागा के डॉग वॉकर रयान फिशर को बुधवार देर रात लॉस एंजेलिस में गोली मार दी गयी। इसी के साथ उनके दो फ्रेंच बुलडॉग को चोरी कर लिया गया। पुलिस की ओर से जानकारी दी गयी कि बुधवार की रात को एक बंदूकधारी कुत्तों को लेकर भाग गया और करीब 30 साल के एक युवक को गोली मार दी गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सेलेब्रिटी वेबसाइट टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार लेडी गागा ने उनके कुत्तों कोजी और गुस्ताव के बदले पांच लाख डॉलर इनाम देने का ऐलान किया है। तीसरा कुत्ता एशिया घटना स्थल से भागने में कामयाब रहा। इसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। ज्ञात हो कि फ्रेंच बुलडॉग महंगे और अच्छी नस्ल के होते हैं। इनकी कीमत हजारों डॉलर में होती है। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं लग पाई है कि कुत्तों को किसने निशाना बनाया है।

LIVE TV