पेरिस में लूव संग्रहालय के बाहर सेना की गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुआ संदिग्ध हमलावर

लूव संग्रहालयपेरिस| फ्रांस की राजधानी पेरिस के मध्य स्थित मशहूर लूव संग्रहालय के पास एक फ्रांसीसी सैनिक ने एक संदिग्ध हमलावर पर गोलीबारी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, गृह मंत्रालय ने कहा, “पेरिस के लूव संग्रहालय में एक गंभीर सार्वजनिक सुरक्षा घटना घटी।”

लूव संग्रहालय के पास हुई घटना

प्रसारक फ्रांस इन्फो के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर के पास एक थैला था और उसने जवान पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद जवान ने गोलीबारी की।

यह घटना एक भूमिगत शॉपिंग केंद्र कैराउजल डू लूव शॉपिंग केंद्र के पास हुई। यह जवान फ्रांस के लोकप्रिय स्मारकों के आसपास चलाए जाने वाले गश्ती अभियान के तहत गश्त पर था।

गौरतलब है कि फ्रांस में जनवरी 2015 में व्यंग्य पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो’ और एक पेरिस कोशर सुपरमार्किट में हुए हमले के बाद देश में सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

लूव की प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल संग्रहालय को बंद कर दिया गया है, लेकिन इसे खाली कराए जाने की खबरों की उन्होंने पुष्टि नहीं की।

LIVE TV