लूटपाट के बाद व्यापारी को जान से मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम…

REPORTER—LALIT PANDIT

नोएडा:- नोएडा थाना फेज 3 के अंतर्गत, बीते 2 दिसम्बर की रात, थाना हाज़ा की चौकी गढ़ी चौखंडी में शनि मार्केट से आरहे दो व्यापारीयों पर लूट पाट के दौरान गोली चलाई। आरोपी संदीप व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

जिसमे एक व्यापारी को गोली लगने और अस्पताल ले जाते समय मृत्य हो गई। जाँच के चलते पुलिस ने आज मुख्य आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी पर पुलिस द्वारा 25 हज़ार का इनाम भी घोषित था।

आरोपी युवक का नाम संदीप है उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले ग्राम खेरेनदेश थाना बरनाहल के अंतर्गत रहने वाला है, आरोपी पर पांच मुक़दमे पहले से ही चल रहे है जिसमे से 3 मैनपुरी में और 2 नोएडा में चल रहे है, आपको बता दे बीते 2 दिसम्बर की रात, थाना हाज़ा की चौकी गढ़ी चौखंडी में शनि मार्केट से आ रहे दो व्यापारीयों की आरोपी संदीप व उसके अन्य साथियों ने लूट पाट के दौरान देशी तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है वही पुलिस पहले ही संदीप के मित्र अजीत, दीवान, मोनू, गौरव को गिरफ्तार कर चुकी है। दरसल लूट पाट के दौरान गौरव नाम के आरोपी द्वारा गोली चलाने और रूपए व वही खाते लूटने के दौरान एक व्यापारी को गोली लग गई, व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मृत्य हो गई।दूसरा व्यापारी बच गया।

Galaxy Note 10 Lite की फोटोज हुईं लींक, देखें कैसा दिखता है ये फोन

गिरफ्तार आरोपी संदीप और उसके मित्र 2 दिसंबर से फरार चल रहे थे, वही आज सुबह नोएडा थाना फेज 3 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पर 25 हज़ार का इनाम भी घोषित था, गिरफ्तारआरोपी से पुलिस के पास से 315 बोर का तमंचा और 2 जिन्दा कारतूस भी बरामद हुए है। बही पुलिस बाकि के फरार आरोपियों की तलाश में है और जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

LIVE TV