शादी करने से अच्छा ‘लिव-इन रिलेशनशिप’, रिपोर्ट आई सामने

लिव-इन रिलेशनशिपनई दिल्ली। हम 21वीं सदी में पहुंच चुके हैं। और आज के इस बदलते दौर में हर लड़का या लड़की एक ऐसा पार्टनर चाहते हैं जो उनका हर तरह से साथ दे। इस 21वीं सदी में लिव-इन-रिलेशनशिप का ट्रेन्ड भी खूब चला निकला है जिसमे बिना शादी के लड़का लड़की दोनों अपनी मर्ज़ी से एक साथ रह सकते हैं। कॉलेज की क्लासेस, घर की डांट और काम की भागादौड़ी में हर युवा कुछ सूकून का पल अपने साथी के साथ बिताना चाहता है। उन्हें भी आपनी बातें शेयर करने के लिए किसी पार्टनर की ज़रूरत महसूस होती है।

इस समस्या को देखते हुये अधिकतर युवा लडकें और लड़कियां चाहते हैं कि वो अपने पार्टनर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहें। वैसे आजकल देखें तो ये कुछ फैशन भी बन गया है। लेकिन इसके लिए काफी प्लानिंग भी करनी पड़ती है। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो अपनी प्लानिंग शुरु कर दीजिए। क्योंकि इसके फायदे जानकर आप जरुर लिव-इन में रहने का फैसला करने वाले हैं।

आपको इसके फायदें बताने से पहले आइए हम जान लेते हैं कि लिव-इन रिलेशनशिप क्या होता है? दरअसल जब दो प्यार करने वाले लोग शादी से पहले एक साथ रहते हैं तो इसे लिव-इन रिलेशनशिप कहा जाता है। हालांकि हमारे समाज के लोग इसे सभ्य नहीं मानते और इस धारणा को वो गलत नज़रो से देखते हैं। उनका कहना है कि ये पश्चिमी सभ्यता का हिस्सा है।

लेकिन जिन्हें लिव-इन में रहना है उन्हें कौन रोक सकता है। उन्हें लोगों की इन बातों और विचारों से कोई फर्क नहीं पड़ता, और ना ही उन्हें इससे कोई ऐतराज है। देख जाए तो जो लोग कई-कई साल लिव-इन रिलेसनशिप में रहते है और उसके बाद शादी करते है, उनका दांपत्य जीवन काफी आसानी से बीतता है। और इसका कारण ये हैं कि वो लोग एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाते हैं। तो आइए आप भी जान लीजिए लिव-इन में रहने के ये फायदें…

लिव-इन रिलेशनशिप के फायदें

अग आप लिव-इन में रहेंगे तो आपको और आपके पार्टनर को मिलने के लिए बस और ट्रेन के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे, और ना ही किसी को भी ट्रैवेल करेने का खर्चा उठाने की जरुरत है।

आप इससे बार-बार मिलने पर खर्च होने वाले पैसे बचा पाएंगे, जो कि रेस्टोरेंट, और होटल्स के बिल पेय करने में होते है।

जब आप साथ रहेंगे तो आप अपने प्यार का भरपूर आनंद ले सकते हैं। लिव-इन में आपको पूरी तरह से प्राइवेसी मिलती है।

आप को आपके रिश्ते की गहराई के बारे में पता चल पाता है जिससे आप उसे एक बेहतर स्तर पर ले जा सकते हैं।

लिव-इन में रहने के बाद आपके रिश्‍ते में काफी हद तक स्थिरता आ जाती है।

लिव-इन में रहते हो तो आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने पार्टनर के साथ बिता सकते हैं, और इसके साथ ही अलग-अलग होने की टेंशन नहीं होती।

जब आप अपने पार्टनर को ज्यादा समय दे पाएंगे तो आपके बीच समय को लेकर होने वाले झगड़े भी कम हो जाएंगे, और रिश्तों में मधुरता आएगी।

रिश्तों में जिम्‍मेदार होना बहुत जरुरी होता है। दोनो लोगों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। और लिव-इन आपको जिम्मेदार बनाती है।

आप लिव-इन में शारीरिक संबंधों के तौर पर भी रिश्तों को आगे बढ़ा पाते हैं।

LIVE TV