लिंक्डइन ने अपने 15000 से ज्यादा कर्मचारियों को दी सात दिन की छुट्टी, जानिए क्या है मामला

माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली प्रोफेशनल सोशल नेटवर्क कंपनी लिंक्डइन ने अपने कर्मचारियों को एक तोहफा दिया है। इसके चलते लिंक्डइन ने दुनियाभर में अपने 15900 कर्मचारियों को एक सप्ताह की पेड लीव पर भेजने का फैसला किया है। यह इसलिए किया गया है जिससे कर्मचारी खुद को रिचार्ज और रिफ्रेश फील करवा सकें। इसी के चलते 5 अप्रैल से 15900 कर्मचारी एक साथ छुट्टी पर रहेंगे।

LIVE TV