लालगंज के कुड़वल गांव में गांव के पास ही झाड़ियों में पड़ा मिला 11 वर्षीय दीपक का शव

लालगंज के कुड़वल गांव में एक सितंबर को लापता 11 वर्षीय दीपक का शव गांव के पास ही झाड़ियों में पड़ा मिला। उसकी गला काटकर हत्या की गई थी। उसके शव के पास दूसरा कंकाल भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि ये दीपक की चचेरी बहन रूबी का हो सकता है जोकि 19 अगस्त को लापता हो गई थी। इस मामले में पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज करके तहकीकात कर रही थी। अभी झाड़ियों में और साक्ष्य तलाशे जा रहे हैं।

यह है मामला  

उक्त गांव निवासी आठ साल की बच्ची रूबी घर के पास से एकाएक लापता हो गई थी। पुलिस उसे खोज ही रही थी कि एक सितंबर को उसका चचेरा भाई दीपक भी अचानक गायब हो गया। चचेरे भाई बहन के गायब होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन सक्रिय हुआ। तलाश तेज की गई मगर, तब तक दीपक की हत्या की जा चुकी थी। रूबी के बारे में अभी  कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, जहां दीपक का शव मिला, वहीं पर एक दूसरा कंकाल भी देखा गया। आशंका है कि उक्त कंकाल रूबी का है।

पुलिस अभी गहनता से इस केस की छानबीन में जुटी है। 

एसपी स्वप्निल ममगाईं ने बताया कि हम इस केस की छानबीन कर रहे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

LIVE TV