फल और सब्जियों से कई ज्यादा लाभदायक चीज़, जानें कैसे

अपने आप को स्वस्थ्य रखने के लिए आज कल लोग काफी सजग हो गए है। लोग अपनी डाइट पर हेल्दी खाना ही शामिल करते हैं। ऐसे में सभी को फल और सब्जियों के फायदों के बारे में तो पता होगा लेकिन क्या आपने कभी चीज़ के फायदों के बारें में सुना है। चीज़ भी हमारे शरीर के लिए कई ज्यादा लाभदायक है। चीज़ एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट है, जिसे लोग फास्ट फूड के बढ़ते चलन के कारण खासा पसंद करते हैं। चलिए आज हम इससे हमारी सेहत से जुड़े फायदों के बारें में बताते हैं…

 फल और सब्जियों से कई ज्यादा लाभदायक चीज़, जानें कैसे

चीज़ के स्वास्थ्य फायदों के बारे में कम ही लोग जानते हैं। इसमें प्रोटीन, विटमिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक जैसे कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।

World Family Day : परिवार जैसी अनमोल नेमत से दुनिया को रुबरु कराता यह दिन

इसमें विटमिन-बी वविटमिन-डी भी भरपूर मात्रा में होता है। चीज़ की एक स्लाइस को एक गिलास दूध के बराबर माना जाता है। इसका सीमित मात्रा में सेवन लाभकारी है।

दांतों के लिए फायदेमंद

चीज़ दांतों को स्वस्थ रखने में मददगार है। यह दांतों के चारों ओर एक सुरक्षा कवच की तरह कम करता है। खनिज तत्व मुंह में उपस्थित लैक्टिक एसिड से दांतों के एनेमल की रक्षा करते हैं। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस जैसे तत्व दांतों को मजबूत और लंबे समय तक स्वस्थ बनाते हैं व दांतों को ख़राब होने से रोकते हैं।

कंट्रोल करें वजन

चीज़ में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यह मसल्स बनाने में मददगार होने के साथ-साथ वजन कंट्रोल करनें में भी मदद करता है। वजन कम करने के लिए आप कैलरी में कम आहार लेकर दिन में दो-तीन सर्विंग लो फैट चीज़ सरलता से खा सकते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल रहता है।

आंतों के लिए फायदेमंद

चीज़ में अच्छे माइक्रो बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। चीज़ मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को बढ़ाने व पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है। इसमे उपस्थित विटामिन-बी12 जस्ता और बैक्टीरिया पाचनतंत्र को सुचारू रखने में सहायक है। चीज़ सैच्युरेटेड फैट से भरपूर है, जो शरीर को स्वस्थ रख एनर्जी देता है। इसमें ओमेगा 3, 6 व अमीनो एसिड मस्तिष्क के लिए लाभकारी है।

हड्डियां मजबूत होंगी

जानें कैसे पहचाने पैनिक अटैक के लक्षण और उपाय

चीज़ हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसमें उपस्थित विटमिन-बी कैल्शियम को सारे शरीर में पहुंचाता है व विटमिन-डी कैल्शियम को हड्डियों में स्टोर करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अतिरिक्त चीज़ बुजुर्ग लोगों में ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है। यह एक किस्म से हड्डी का रोग है, जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ता है।

LIVE TV