बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब वेज नूडल्स जानें इसे बनाने की रेसिपी

वेज नूडल्स बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होते है। बच्चो को सबसे ज्यादा पसंद आने वाला कोई व्यंजन है तो वो है वेज नूडल्स। इन्हे खाने के लिए बच्चे हमेशा तैयार रहते है कोई भी समय हो आप वेज नूडल्स का नाम ले उनको खुद ही भूक लग जाएगी।

बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब वेज नूडल्स जानें इसे बनाने की रेसिपी

स्वाद- वेज नूडल्स का स्वाद तीखा, चटपटा और मुलायम होता है। इसमें तीखे मसाले डाले जाते है जिससे इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है और सभी को पसंद आता है।

प्रसिद्ध– वेज नूडल्स तो जैसे अब हर पार्टी की शान बन चूका है आप कही भी चले जाए शादी हो या कोई पार्टी आपको वेज नूडल्स का स्टाल जरूर मिलेगा और इसे खाने वालो की संख्या भी बहुत मिलेगी।

विशेषता- वेज नूडल्स एक ऐसा फ़ास्ट फ़ूड है जो झट से तैयार हो जाता है। शाम के समय अगर आपके बच्चे कुछ टेस्टी खाने की फरमाइश रखते है तो आप उनके लिए झट से वेज नूडल्स बना सकते है। इससे आप भी खुश और आपके बच्चे भी खुश।

वेज नूडल्स सभी को बहुत पसंद होते है। बच्चे हो या बड़े सभी इसे बिना शिकायत के खाते है। वैसे तो यह बाजार में सभी जगह मिलते है लेकिन आप चाहे तो इन्हे आसानी से अपने घर पर बिना किसी मिलावट के बना सकते है। इसे बनाने की सभी सामग्री भी आसानी से मिल जाती है। आज हम आपके लिए लाये है एक आसान विधि जिसकी मदद से आप स्वादिष्ट वेज नूडल्स घर पर बना सकते है। नीचे दी गई विधि को फॉलो करे और स्वादिष्ट वेज नूडल्स बनाकर सबको खुश करे।

वेज नूडल्स बनने का समय

वेज नूडल्स को बनने में 20 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 10 मिनट का समय लगता है।

सदस्यो के अनुसार

दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह वेज नूडल्स 2 सदस्यों के लिए काफी है।

वेज नूडल्स के लिए कुछ टिप्स

  1. वेज नूडल्स बनाते समय आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार सब्ज़ियों का प्रयोग कर सकते है। आजकल बच्चे और बड़ेसभी तरह की सब्ज़ियां खाना पसंद नहीं करते है तो आप वेज यानि सब्ज़ियों का इस्तेमाल पसंद के अनुसार कर सकते है।
  2. अगर नूडल्स कच्चे रह जाए और सही से मुलायम ना हो तो उन्हें नमक के पानी में डालकर बरतन में ढक कर कुछ देर केलिए गैस पर रख दे, अगर आपके नूडल्स कच्चे रह गए तो आपके वेज नूडल्स का स्वाद बेकार हो जाएगा।
  3. वेज नूडल्स में डाली जाने वाली सब्ज़ियां को आप भूनने से पहले उनको उबाल सकते है। सभी सब्ज़ियों को काटकर एकबर्तन में डाले और थोड़ा पानी डालकर सब्ज़ियों को उबाल ले इससे आपकी सब्ज़ियां पक जाएंगी और नूडल्स स्वाद बनेंगे।
  4. सब्ज़ियों को ना पसंद करने वाले व्यक्ति अगर आपके घर में है तो आप केवल प्याज़ और टमाटर का इस्तेमाल कर के भीअपने वेज नूडल्स को स्वादिष्ट बना सकते है और सभी को खिला सकते है।

वेज नूडल्स कैसे परोसे

  1. वेज नूडल्स एक बहुत ही प्रसिद्ध जंक फ़ूड है, इसे सबसे ज्यादा किसी पार्टी में बनाया जाता है। आपके घर में कोई छोटासा फंक्शन हो या कोई पार्टी अपना थोड़ा सा समय और मेहनत लगाकर आप कुछ ही देर में वेज नूडल्स सबको परोससकते है।
  2. वेज नूडल्स को और भी हेल्थी बनाने के लिए आप उसमें और भी सब्ज़ियां डाल सकते है, इसके अलावा आप सब्ज़ियों कोबारीक़ काट कर अपने नूडल्स को डेकोरेट भी कर सकते है।
  3. वेज नूडल्स के साथ आप घर पर बनाई हुई चटनी भी परोस सकते है ये आपको बाजार की चटनी से ज्यादा स्वाद देगी साथही इसे घर पर खुद बनाने की वजह से कोई मिलावट भी नहीं होगी।
  4. आजकल के बच्चो को सब्ज़ियां पसंद नहीं होती अगर आप उनको नूडल्स के साथ सब्ज़ियां डाल के देंगे तो वो बिना किसीनखरे के उन्हें खाएंगे इससे आपको ये फायदा होगा की उनके शरीर में सब्ज़ियां पहुंच जाएंगी।

वेज नूडल्स के फ़ायदे

  1. वेज नूडल्स का सबसे बड़ा फ़ायदा यह है की आपको जब भी भूक लगे कुछ ही समय में झट से सब्ज़ियां और नूडल्स लायेऔर कुछ ही देर में वेज नूडल्स बनाकर अपनी भूक को शांत करे।
  2. वेज नूडल्स में जो सब्ज़ियां डाली जाती है उनमे भरपूर मात्रा में मिनरल्स और प्रोटीन होते है जो हमारी सेहत के लिए बहुतही ज्यादा फायदेमंद होते है।
  3. सब्ज़ियों में मौजूद पदार्थ हमारे शरीर को फायदा देते है जिससे हम स्वस्थ रहते है इसीलिए वेज नूडल्स को स्वादिष्ट औरपौष्टिक भी कहा जाता है।
  4. वेज नूडल्स का एक और फायदा यह है की सबसे कम समय और कम मेहनत में पेट भरने वाला सबसे आसान औरस्वादिष्ट आहार वेज नूडल्स ही है।
  5. वेज नूडल्स को आप और भी बहुत तरीको से बना सकते है लेकिन अगर आप इसको पौष्टिक और स्वादिष्ट तरीके से बनानाचाहते है तो इससे बेहतर तरीका आपको नहीं मिलेगा।

वेज नूडल्स रेसिपी बनाने की विधि |

वेज नूडल्स सभी का मनपसंद फ़ास्ट फ़ूड है। कोई भी बच्चा ऐसा नहीं होगा जो वेज नूडल्स को खाने से मना करदे। इसे आप अपने बच्चो को टिफिन में बनाकर दे वो झट से खा जाएंगे।

समग्री

  • 200 gram नूडल्स
  • 1 गाजर बारीक़ कटी हुई
  • 1 शिमला मिर्च बारीक़ कटी हुई
  • 1 पत्ता गोभी बारीक़ कटी हुई
  • 1/4 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
  • 2 टी स्पून तेल
  • 2 टी स्पून चिल्ली सास
  • 2 टी स्पून सोया सास
  • 2 टी स्पून सिरका
  • नमक स्वादानुसार

 वेज नूडल्स रेसिपी

  1. वेज नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी और नमक डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दे। नूडल्स को ले और उनको बीच में से तोड़ ले। जब पानी में उबाल आने लगे तो उसमे ये नूडल्स डाल दे।
  2. नूडल्स को तब तक उबाले जब तक वो मुलायम ना हो जाए। नूडल्स के मुलायम होने पर गैस बंद कर दे। उन्हें छलनी की मदद से छान कर रख दे।
  3. अब एक कढ़ाई ले उसमे तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दे। तेल गरम होने पर उसमे गाजर, गोभी और शिमला मिर्च डाले और कलछी की मदद से उन्हें चलाते रहे।
  4. कुछ देर में जब आपकी सब्ज़ियाँ भुन जाए तो इनमे उबले हुए नूडल्स, सोया सॉस, नमक, चिली सॉस, सिरका और काली मिर्च डाले और सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर दे।
  5. 3-4 मिनट तक नूडल्स को गैस पर पकने दे। जब नूडल्स पक जाए तो गैस बंद कर दे। आपके स्वादिष्ट वेज नूडल्स तैयार है। इन्हे एक प्लेट में निकाले टोमेटो सॉस डालकर सभी को सर्वे करे।
LIVE TV