लव स्टोरी: फेमस बहूरानी दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक के इस अंदाज पर हो गईं थी फिदा

फेमस बहूरानी दिव्यांका त्रिपाठी की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। आइए जानते हैं उनकी लव स्टोरी के कुछ ऐसे फैक्ट्स जो आपको नहीं पता।
लव स्टोरी: फेमस बहूरानी दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक के इस अंदाज पर हो गईं थी फिदा

जब बात बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की फेमस लव स्टोरी की आती हैं तो ज्यादातर सेलिब्रिटीज या तो साथ काम कर चुके होते हैं या फिर किसी पार्टी के दौरान मिले होते हैं और उनमें दोस्ती और दोस्ती के बाद प्यार हो जाता है। मगर, टीवी सीरियल ‘यह हैं मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की लव स्टोरी इन सबसे अलग है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को शादी की थी। दोनों की शादी की खबर अचानक ही आई थी। विवेक और दिव्यांका दोनों एक दूसरे से टीवी सीरियल ‘यह हैं मोहब्बतें’ के सेट पर मिले थे। मगर, दोनों ही इस बात को नकारते हैं कि उन्हें ‘लव एट फर्स्ट साइट’ हुआ था। जहां दिव्यांका कहती हैं, ‘विवेक और मैं बहुत अच्छे दोस्त थें’ वहीं विवेक कहते हैं, ‘लोग अरेंज मैरिज करते हैं मगर हमारी अरेंज लव स्टोरी है।’

दिल्ली के तिहरा हत्याकांड की अब सुलझी गुत्थी, प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

कैसे हुई मुलाकात

यह बात सभी को पता है कि टीवी सीरियल ‘दुल्हन बनूं में तेरी’ से करियर की शुरुआत करने वाली दिव्यांका को इसी टीवी सीरियल के सेट पर मिले उनके को-एक्टर शरद मल्होत्रा से मोहब्बत हो गई थी। दोनों ही एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दिव्यांका अपने इस रिश्ते को एक नाम देना चाहती थीं और शरद से शादी करना चाहती थीं मगर, शरद इस बात के लिए तैयार नहीं थे। दोनों का ब्रेकअप हो गया और रिश्ते के टूटने का असर दिव्यांका पर इतना गहरा पड़ा कि वह डिप्रेशन में चली गईं। मगर, दिव्यांका ने खुद को संभाला और एक नई शुरुआत की। एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘यह हैं मोहब्बतें’ में दिव्यांका त्रिपाठी के करियर को एक नया मोड़ मिला। इसी के साथ उन्हें विवेक दहिया की दोस्ती भी मिली। दिव्यांका की लाइफ विवेक की एंट्री से होने काफी हसीन हो गई थी। दोनों में बहुत ही गहरी दोस्ती थी। इसे एक अच्छी फ्रेंडशिप ही कहा जा सकता था। दानों के नाम तब एक दूसरे से नहीं जोड़े गए जब तक उनकी सगाई नहीं हुई। मगर, विवेक और दिव्यांका की पहली मुलाकात सेट पर हुई जरूर थी मगर, उनकी दोस्ती उन्हीं के एक दोस्त ने कराई थी। विवेक ने एक मीडिया इंटरैक्शन में बताया था, ‘हम दोनों ही एक से हैं। यह बात जब हमारे एक म्युच्युअल फ्रेंड को पता चली तो उसने हमारी एक मीटिंग कराई। जिसमें उसने हमें यह बताया कि हम एक दूसरे से कितना सिमिलर हैं। उसके बात हमने एक दूसरे को लाइफपार्टनर की नजर से देखन शुरू किया। इसलिए मैं कह सकता हूं की हमारी लव स्टोरी अरेंज है।’

दिव्यांका को विवेक की कौन सी बात थी पसंद

दिव्यांका और विवेक दोनों ही पहले एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बने। दोनों ने ही एक दूसरे को पहले समझने की कोशिश की। दिव्यांका और विवेक अपना काम खत्म करने के बाद साथ में लॉन्ग ड्राइव पर जाया करते थे। दिव्यांका ने एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान बताया, ‘विवेक के साथ मैं जब भी होती थी तब वह कुछ ऐसा करते थे जो मुझे बहुत ज्यादा पसंद होता था। जैसे जब हम ड्राइव पर जाते थे तब वह पुराने गाने चलाते थे और खुद भी गुनगुनाते थे। मुझे यह अच्छा लगता था यह बात विवेक जानते थे। उनका यह अंदाज मुझे बहुत पसंद था।’

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की शादी

दिव्यांका और विवेक को जब लगा कि वह एक दूसरे के साथ काफी खुश रहते हैं तो दोनों ने देर नहीं की। विवेक ने दिव्यांका को उनकी बर्थडे वाले दिन प्रपोज किया और दिव्यांका ने तुरंत ही यह बात अपने पेरेंट्स को बताई। दिव्यांका के पेरेंट्स भोपाल से स्पेशली विवेक के पेरेंट्स मिलने के लिए चंदीगढ़ पहुंचें। साथ में दिव्यांका और विवेक भी चंदीगढ़ पहुंच गए। विवेक के पेरेंट्स को दिव्यांका पहले से ही बहुत पसंद थीं। उन्होनें पहले से ही विवेक और दिव्यांका की इंगेजमेंट की तैयारियां कर रखी थीं। दिव्यांका बताती हैं, ‘यह सब अचानक हुआ था। मेरे पेरेंट्स सिर्फ मिलने गए थे मगर, उन लोगों ने पहले ही इंगेजमेंट के अरेंजमेंट कर रखे थे। बेहद प्राइवेट समारोह में विवेक और मेरी इंगेजमेंट हो गई।’ इसके बाद दोनों की धूम-धाम से भोपाल में शादी हुई और चंदीगढ़ में शादी का रिसेप्शन रखा गया।

शादी के बाद सोशल और पर्सनल लाइफ को करें बैलेंस

विवेक कहते हैं, ‘आप जब तक बैचलर हैं आप कहीं भी अपनी मर्ज़ी से जा सकते हैं। जो करना चाहें कर सकते हैं। मगर शादी के बाद आप की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। आपको अपने पार्टनर को साथ में लेकर चला होता है। मैं और दिव्यांका इस बात को अच्छे से समझते हैं और इस बात की रिस्पैक्ट भी करते हैं। शादी के बाद आपको अपनी सोशल और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना सीखना चाहिए। हम दोनों ने भी बहुत कुछ सीखा है और सीख रहे हैं। मैं खुद आउटगोइंग पर्सन था और दोस्तों के साथ घूमना मुझे बहुत पसंद था।

ऐसा नहीं है कि अब मैंने यह सब छोड़ दिया है पर अब मैं ध्यान रखता हूँ कि मुझे मेरा समय मेरी पत्नी के साथ भी बांटना हैं। वहीं विवेक की प्यारी पत्नी दिव्यांका ने कहा, “शादी के बाद बहुत सी चीज़ें बदलीं हैं मगर सबसे अच्छी बात है कि यह बदलाव मुझे अच्छा लग रहा है, अब मैं काम ख़त्म करके घर आने की जल्दी में रहती हूँ जिससे मैं अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम बीता सकूँ।”

LIVE TV