स्विट्जरलैंड ने बढाई मोदी की मुश्किलें, शुरू की टैक्स जांच

ललित मोदीनई दिल्ली| स्विट्जरलैंड सरकार ललित मोदी और उनकी पत्नी के खिलाफ टैक्स मामलों की जाँच कर रही है| स्विट्जरलैंड सरकार का कहना है कि ललित मोदी और उनकी पत्नी मीनल के बारे में भारतीय अधिकारियों ने उससे सहयोग मांगा था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है|

ललित मोदी को स्विट्जरलैंड का झटका

सरकारी गजट में प्रकाशित ‘सहयोग’ के मामलों में दो अलग-अलग अधिसूचनाओं में स्विस संघीय कर प्रशासन ने ललित मोदी और उनकी पत्नी को दस दिन में इससे सम्बंधित सवालों का जवाब दाखिल करने को कहा है|

हालाँकि अभी तक इस मामले पर ललित मोदी ने चुप्पी साध रखी है| मोदी ने इस बारे में मीडिया में कोई भी बयान नहीं दिया है|

यह खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्विट्जरलैंड की आधिकारिक यात्रा से कुछ दिन पहले ही आई है| पीएम मोदी की इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच कालेधन के खिलाफ लड़ाई और संबंधों की मजबूती होगा|

2010 से भारत से बहार हैं मोदी

पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी 2010 में लंदन चले गए थे। भारत में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच हो रही है। भारत साकार उनको ब्रिटेन से प्रत्यर्पित भी करना चाहती है| प्रवर्तन निदेशालय चाहता है कि मोदी टी-20 क्रिकेट आईपीएल की जांच में शामिल हों, जबकि मोदी खुद को पाक-साफ़ बता कर इस जांच से बचते रहे हैं|

LIVE TV