लद्दाख में ITBP जवानों ने 17,000 फीट की ऊंचाई पर मनाया स्वतंत्रता दिवस, जिसे देख गर्व महसूस करेंगे आप

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच देश भर में आज 74वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने लद्दाख में 17,000 फीट की ऊंचाई पर स्वतंत्रता दिवस मनाया। ITBP ने अपने सैनिकों द्वारा गाए जाने वाले लोकप्रिय देशभक्ति गीतों का भी वीडियो जारी किया। वीडियो को आईटीबीपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है। जोकि तेजी से वायरल हो रहा है।

इसके अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के सैनिकों ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के किनारे 14,000 फीट की ऊंचाई पर भी देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया। सैनिकों ने आईटीबीपी के झंडों को तिरंगा झंडों को एक साथ लहराया।

LIVE TV