लड़की को हुआ चचेरे भाई से प्यार, गांववालों ने दी सजा, दोनो के कपड़े उतारकर…

राजस्थानराजस्थान। राजस्थान के बांसवाड़ जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक गांव में मां-बेटी को लोग डायन बोलते थे। इस बात से परेशान होकर लड़की ने अपने ही चचेरे भाई से शादी कर ली। घरवालों और गांववालों को ये नागवार गुजरी तो उन्होंने दोनों को गांव में बिना कपड़ों के घुमाया और जानवरों की तरह दोनों को मारा।

भागे हुए लड़के और लड़की को घरवाले गुजरात से ढूंढ कर लाए। दोनों को वापस गांव में लाकर घरवालों और गांववालों ने दोनो को जानवरों की तरह माराष फिर दोनो के कपड़े उतारकर पूरे गांव में नग्न अवस्था में घुमाया। इतनी बड़ी वारदात के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एक व्यक्ति, जिसने वीडियो बना लिया था, पुलिस के उच्चाधिकारियों को वो वीडियो भेज दिया। इसके बावजूद पुलिस हरकत नहीं आई, लेकिन जब इस बारे में मीडिया में खबरें आई तो पुलिस की नींद खुली। बुधवार को कलिंजरा थानाधिकारी रवींद्र सिंह शंभुपुरा पहुंचे।

लड़की ने बुधवार को पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज करवाए। लड़की ने रिपोर्ट में कहा कि गांव वाले उसे और उसकी मां और उसके पति की मां को डायन बोलते थे। इसी बात से ये लोग परेशान रहते थे। पड़ौस में रहने के कारण लड़के और लड़की में नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया।

घर और गांव वाले इस बात को कभी स्वीकार नहीं करते। इसलिए लड़का और लड़की वहां से भागकर गुजरात चले गए थे, लेकिन घरवालों ने उन्हें ढूंढ़ निकाला और उनके साथ ये शर्मनाक हरकत की।

 

 

LIVE TV