लखीमपुर कांड को लेकर खीरी में किसान मोर्चा की अहम बैठक, राकेश टिकैत बोले- पीड़ितों को मिले न्याय

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को लखीमपुर खीरी कांड में पीड़ितों को न्याय देने के लिए पहल करनी चाहिए। इसको लेकर गुरुवार को खीरी में मोर्चा की बैठक भी होगी। उनकी मांग है कि घायलों को मुआवजा मिलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो किसान मोर्चा अन्नदाताओं को संघर्ष करेगा।

बुधवार को टिकैत ने कहा कि किसानों को लंबे समय से न्याय की आस है। हालांकि घायल किसानों को अभी तक मुआवजा ही नहीं मिला है। संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के हित को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। प्रदेश के अन्य किसानों के सामने भी समस्याएं है। लगातार बिजली की कटौती हो रही है। फसलों का वाजिब दाम भी नहीं मिल रहा है। कई चीनी मिले ऐसी हैं जहां से समय पर भुगतान भी नहीं हो रहा।

सरकार को किसानों की समस्याओं को लेकर हर हाल में प्राथमिकता से पहल कर उन्हें हल करना चाहिए। लखीमपुर में बीते दिनों जो भी कुछ हुआ उसे देश ने देखा। सुप्रीम कोर्ट में इसे गंभीरता से लिया जिसके बाद न्याय की आस जगी है।

LIVE TV