लखनऊ: हड़ताल पर बैठे बिजली कर्मचारी, यूपी की बत्ती गुल

बीती रात 10 बजे से यूपी के बिजली कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने वीडियो जारी कर ने बताया कि प्रदेश में करीब 1 लाख बिजली कर्मचारी और संविदा कर्मचारी हड़ताल पर है। ये हड़ताल 72 घंटे जारी रहेगी।

शैलेंद्र दुबे ने बताया कि हड़ताल की शुरुआत ताप बिजली घरों आनपारा,ओबरा, पारिछा, हरदुआगंज से हुई है और नाइट शिफ्ट के सभी शत प्रतिशत कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, अभियन्ता हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल शुरू होते ही सबने ड्यूटी पर जाने से इनकार कर दिया है। वहीं इवनिंग शिफ्ट के बिजली कर्मियों ने ड्यूटी छोड़ने के लिए दबाव बना रखा है।

शैलेंद्र दुबे ने बताया कि बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के चलते बिजली ताप घरों को एनटीपीसी के लोग संचालित कर रहे हैं। साथ ही बिजली कर्मचारीयों के हड़ताल के चलते 1030 मेगावाट बिजली उत्पादन की इकाइयां ठप्प हो गई है। इसके अलावा उन्होंने बिजलीकर्मियों से शांतिपूर्वक हड़ताल को कायम रखने की अपील की और सरकार को एकता के परिचय का संदेश देने को कहा।

LIVE TV