लखनऊ में सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

एजेन्सी/  images (49)लखनऊ। मसाज के जरिए मस्ती का खेल सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता लखनलाल गुप्ता को महंगा पड़ा। महिला के साथ उनकी अश्लील तस्वीरें कैद हो गईं। वीडियो फुटेज भी बनाई गई। महिला ने मुख्य अभियंता पर आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर यौन उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया है, जबकि मुख्य अभियंता का आरोप है कि महिला व उसके पति ने उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो तैयार किया और उन्हें ब्लैकमेल कर रकम वसूल रहे थे।

आरोप-प्रत्यारोप की इस कहानी के बाद मुख्य अभियंता व दंपती दोनों सलाखों के पीछे हैं। आशियाना पुलिस ने आरोपी मुख्य अभियंता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है, जबकि दंपती के खिलाफ अवैध वसूली सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। एएसपी क्राइम ब्रांच डॉ. संजय कुमार के मुताबिक जांच के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दंपती आशियाना क्षेत्र में किराये के मकान में मसाज का काम करते थे। पीडि़त महिला का आरोप है कि मुख्य अभियंता लखनलाल की उसके पति से मित्रता थी और वह अक्सर उनके मकान में आते थे। आरोप है कि लखनलाल ने उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति का लाभ उठाया। मदद का प्रलोभन देकर उसका शारीरिक उत्पीडऩ किया। दूसरी ओर नहरिया, आलमबाग निवासी मुख्य अभियंता के घर दंपती का मसाज व घरेलू काम के लिए आना जाना था। इसके बाद महिला के पति ने मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज के लिए अपने घर बुलाया। लखनलाल का आरोप है कि इस दौरान उन्हें कोई नशीला पदार्थ पिलाकर महिला ने उनके साथ दुव्र्यवहार किया और उसकी वीडियो क्लिप बना ली। दंपती ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रुपये देने का दबाव बनाया। लखनलाल ने दंपती के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में छह मार्च को 15 हजार रुपये व 18 मार्च को 15 हजार रुपये जमा कराए गए। दो बार में दस हजार रुपये और खाते में जमा कराए गए। 20 हजार रुपये नकद दिए गए। पुलिस ने आरोपी दंपती के कब्जे से तीन मोबाइल फोन व तीन मेमोरी कार्ड बरामद किए हैं।

LIVE TV