र्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को आज और कल मिल सकती है काफी राहत, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

माैसम पल-पल करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप गर्मी का अहसास कराती हो तो अगले ही पल बादल बारिश का मौसम बना देते हैं। सोमवार को दिनभर धूप रही। इससे  लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि आज और कल लोगों को काफी हद तक गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों में बारिश की संभावना जताई है।  

 शनिवार देर रात बदले मौसम के बाद रविवार को सुबह कड़ी धूप छाई, जिससे उमस बढ़ गई। सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक व दो सितंबर को बारिश की संभावना बन रही है। शनिवार को देर रात अचानक से मौसम बदला था। लेकिन, रविवार को खिली तेज धूप ने इस बदले मौसम की खुशी को काफूर कर दिया। तेज धूप के कारण लाेगों को उमस का भी अहसास हुआ। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद के मुताबिक बदले हुए मौसम के कारण रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LIVE TV