‘वैलेंटाइन डे’ पर रोमांस किंग के इस ख़ास तोहफे ने बढ़ाई फैंस की खुमारी

रोमांस किंगमुंबई। शाहरुख खान को बॉलीवुड में रोमांस किंग के नाम से जाना जाता है। लाखों लड़कियां शाहरुख के एक दीदार के लिए पागल रहती हैं। ‘वैलेंटाइन डे’ प्‍यार का दिन माना जाता है। इस दिन रोमांस किंग कुछ न कहे तो सबकुछ अधूरा सा लगता है। किंग खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर देर रात 3 बजे ट्वीट कर अपने फैंस को खुश कर दिया।

अपने इस ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, ‘रोमांस करो शाहरुख खान की तरह, उफ यह ट्रेंड से काफी अलग है। देखता हूं जब मैं जागूंगा तो कया आप सभी के लिए वैलेंटाइन मैसेज दे पाउंगा।’  सुबह 11 बजे तक किंग खान के इस ट्वीट पर साढ़े 8 हजार से ज्‍यादा लाइक आए। सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट का का खुमार ऐसा चढ़ा कि हर तरफ ‘रोमांस लाइक एसआरके’ ही नजर आने लगा।

रोमांस किंग खान के करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से हुई थी। छोटे पर्दे के शो सर्कस और फौजी ने शाहरुख खान को नई उड़ान दी थी। जिसने गुजरते वक्‍त के साथ शाहरुख खान को बॉलीवुड का रोमांस किंग खान बना दिया। ये शो दूरदर्शन पर आया करते थे। उनके फैंस को जानकर खुशी होगी कि उनके करियर के शुरुआती दौर के उस शो को अब वो फिर से देख पाएंगे।

उनका शो सर्कस एक बार फिर टीवी पर आने वाला है। शो 19 फरवरी से शाम 8 बजे टेलिकास्‍ट होगा। इस शो को अजीज मिर्जा और कुंदा शाह ने डायरेक्‍ट किया था। इसे सर्कस के माहौल में ही शूट किया गया था।

हाल ही में किंग खान ने एक इंटरव्‍यू में बताया कि उन्‍हें कुकिंग बहुत पसंद है। कुछ समय से वह इटैलियन खाना बनाना सीख रहे हैं। उनका कहना है कि बढ़ती उम्र के साथ जब वह मोटे हो जाएंगे तब वह जुहू में रेस्‍टोरेंट खोलेंगे। उस रेस्‍टोरेंट में वह इटैलियन खाना बनाएंगे।

LIVE TV