रोडीज के रघुराम ने नताली डि लुसियो के साथ गोवा में रचाई शादी, देखें तस्वीरें

मुंबई. बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के किसी भी कपल का नाम लीजिए और वो शादी के बंधन में या तो बंध रहा है या बंधने जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, श्वेता बसु प्रसाद, कपिल शर्मा जैसे कलाकारों के बाद अब जिस स्टार की शादी की खबर मीडिया में आई है, वो एमटीवी फेम रघुराम हैं।

जी हां, वही रघुराम जो लोगों के बीच गालियां देने के लिए जाने जाते हैं। रघुराम ने कुछ दिनों पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो के साथ सगाई की थी, जिसके बारे में जानकर सभी हैरान रह गए थे। असल में रघुराम ने इसी साल अपनी पहली बीवी के तलाक दिया था, जिसके बाद किसी को भी यह भरोसा नहीं हुआ कि रघु ने इतनी जल्दी दूसरी शादी करने का फैसला ले लिया है।

https://www.instagram.com/p/BrRXDdWgmp1/?utm_source=ig_embed

सगाई के बाद रघुराम ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट डालकर इस बात की जानकारी दी थी कि वो नताली के साथ इस साल दिसम्बर के महीने में शादी रचाएंगे। हालांकि पोस्ट में उन्होंने डेट का ऐलान नहीं किया था। रघुराम चाहते थे कि उनकी शादी एक पर्सनल अफेयर रहे, जहां केवल उनके खास रिश्तेदार शामिल हो।

https://www.instagram.com/p/BrSSYAvgQ3B/?utm_source=ig_embed

टीवी की दुनिया के जाने-माने होस्ट रणविजय ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रघु और नताली की शादी की तस्वीर शेयर करके इस बात पर पक्की मुहर लगा दी है कि दोनों आज ही शादी के बंधन में बंधे हैं।

सर्दियों में आलू पराठा हुआ पुराना अब चावल के पकौड़ों का टेस्ट आजमाना

अगर रणविजय के द्वारा शेयर की गई तस्वीर की बात करें तो इसमें रघुराम और नताली साउथ इंडियन दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से शादी की है। तस्वीर में रघुराम और नताली काफी खुश दिख रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ हिन्दी की तरफ से दोनों को शादी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

LIVE TV