रैपर किंग हनी सिंह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 20 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो

रैपरमुंबई। बॉलीवुड में रैपर हनी सिंह के गाने बहुत फेमस हैं। पार्टी सॉन्‍ग या कोई स्‍पेशल सॉन्‍ग फिल्‍म में डालने हों तो एक्‍टर और डायरेक्‍टर की पहली पसंद हनी सिंह ही होते हैं। इसका मुख्‍य उदाहरण ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ का ‘थलाइवा सॉन्‍ग’, ‘सिंघम रिटर्न्‍स’ का ‘आता माझी सटकली’ और भी कई गाने हैं। लेकिन बीते दीनों बादशाह और अन्‍य रैपर की वजह से हनी सिंह का फेम थोड़ा कम होता नजर आ रह था।

आखिर कब तक ऐसा चलता। कहते हैं कि जबान चुप रहे तो काम बोलता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है। साल 2014 का हनी सिंग का गाना लोगों में फेमस था। युवाओं के लिए तो मानों ये गाना सुनना एक ट्रेंड बन गया था। उनकी आवाज के इसी जादू ने कारनामा कर दिया। उनके गाने ‘धीरे धीरे से’ उनका ही रिकॉर्ड तोड़ डाला।

आमतौर पर हनी सिंह के गानों में 69 मिनियन, 80 मिलियन, और 100 मिनियन जैसे व्‍यूज आते रहते हैं। लेकिन इस बार उन‍की इस वीडियो ने उनके खुद के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। उनकी वीडियो ‘धीरे धीरे से’ यूट्यूब पर 20 करोड़ से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं। रैपर ‘ब्लू आइज’, ‘देसी कलाकार’, ‘अंग्रेजी बिट’ जैसे गाने सुपरहिट दे चुके हैं।

यह गाना साल 1990 की फिल्‍म आशिकी का ओरिजिनल गाना है। फिल्‍म में यह गाना राहुल रॉय और अनु अग्रवाल पर फिल्‍माया गया था। यह फिल्‍म और इसके सभी गाने सुपरहिट थे। उसी गाने को हनी सिंह ने रैप डाल कर नया बनाया गया है। इस नए गाने को सोनम कपूर और ऋतिक रोशन पर फिल्‍माया गया है।

LIVE TV