महिलाओं का सुरक्षा कवच हैं ये अनोखी डिवाइस, बुरी नीयत वालों की बजा देंगी बैंड

रेप करने वालों में खौफदेश भर में महिलाओं से छेड़छाड़ और रेप की घटनाएं कम होने के नाम ही नहीं ले रहीं। सरकारे भले ही इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सख्त से सख्त क़ानून बनाती रहती हैं, लेकिन ऐसी विक्षिप्त मानसिकता के लोगों पर इसका कोई ख़ास असर पड़ता नहीं दिखाई देता। ऐसे में महिलाओं को खुद अपनी सुरक्षा के बारे में सोंचना पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कई कंपनियों ने तकनीक का बेहतरीन नमूना पेश किया है। कुछ ऐसी डिवाइस बनाई गई हैं जो न केवल महिलाओं की सुरक्षा में कारगर साबित हुईं बल्कि इसका रेप करने वालों में खौफ भी देखा गया। बता दें इन डिवाइस का उपयोग विदेशों में महिलाएं अपनी सेफ्टी के लिए कर रही हैं।

आइए जानते हैं इन डिवाइस के बारे में…

ऐंटी रेप अंडरवेयर

इसका आविष्कार भारतीय इंजिनियरों के एक ग्रुप ने किया। इस अंडरवेयर से किसी भी लड़की पर हमला करने वाले को बिजली का झटका लगता है। साथ ही यह जीपीएस लोकेशन के साथ पुलिस को मेसेज कर देता है। यह डिवाइस एक बार में किसी भी हमलावर को 82 झटके तक दे सकता है।

ऐंटी रेप जैकेट

यह डिवाइस भी ऐंटी रेप अंडरवेयर की तरह काम करती है। इसका आविष्कार भी भारत की दो लड़कियों ने किया है। इस जैकेट में एक बटन लगा है जिसे दबाने पर 110 वोल्ट का बिजली का झटका लगता है।

मूलरूप से यह एक अलार्म है जो आपके बैग या चाबियों से जुड़ा होता है। जैसे ही इसे खींचा जाएगा तो डिवाइस 90 डेसीबल की आवाज़ आती है जिससे न सिर्फ रेपिस्ट डर जाएगा बल्कि आसपास गुजरने वाले लोगों का ध्यान भी इस पर जाएगा।

एंटी रेप कंडोम

इस कंडोम का आविष्कार साउथ अफ्रीका में हुआ, जहां रेप बहुत आम हैं। इसे डॉक्टर सोनीट ईलर ने बनाया। इस डिवाइस को ‘रेप-ऐक्स’ भी कहते थे क्योंकि वास्तव में यह कुल्हाड़ी की तरह ही काम करता है। यह कंडोम रेप करने वाले व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट को जकड़ लेता है। एक बार जब रेपिस्ट को इस कंडोम ने जकड़ लिया तो न तो वो चल सकता है और न पेशाब कर सकता है। अगर रेपिस्ट इस कंडोम को निकालने की कोशिश करता है तो इसकी ग्रिप और ज्यादा टाइट होने लगती है। इसे केवल डॉक्टर ही निकाल सकते हैं, जिसके लिए रेपिस्ट को हॉस्पिटल जाना पड़ता और उसके बारे में सबको पता चल जाएगा।

ऐंटी रेप टैंपोन

इसका आविष्कार भी साउथ अफ्रीका में जैप हौमन द्वारा किया गया। इस टैंपोन में स्प्रिंग के साथ एक ब्लेड फिक्स है, जो किसी भी चीज का दबाव पड़ने पर उसे काट देता है। इसे ‘किलर टैंपोन’ भी कहा जाता है।

LIVE TV