रूस: अस्पताल में आग लगने के बावजूद सर्जरी करते रहे डॉक्टर, मरीज की जान बचाकर पेश की मिसाल

किसी ने बहुत सोच समझ कर डॉक्टरों को भगवान की दर्जा दिया है। इसी बात को साबित करते हुए रूस के ब्लागोवेश्चेंस्क शहर से एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है। दरअसल, बीते दिन यानी शुक्रवार को ब्लागोवेश्चेंस्क शहर के एक अस्पताल में अचानक आग लग गई। पूरे अस्पताल को धू-धू कर चलता देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लेकिन इस दौरान अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में एक मरीज की ओपन हॉर्ट सर्जरी चल रही थी। वहीं औरों की तरह ऑपरेशन कर रहे डॉक्टरों ने भागने की नहीं सोची। खुद की चिंता छोड़ डॉक्टर उस मरीज की सर्जरी में लग गए। जब तक उसकी सर्जरी पूरी नहीं हो गई वह डॉक्टर वहां से नहीं निकले। इस घटना के बाद लोग डॉक्टरों की जमकर सराहना कर रहे हैं।

अस्पताल में आग के दौरान ऑपरेशन को अंजाम देने वाले डॉक्टरों ने दुनिया के सामने जनसेवा का नया उदाहरण पेश किया है। दुनिया के सामने यह किसी मिसाल से कम नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अस्पताल में लगी आग को देख मौके पर दमकल कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। इसी के साथ अस्पताल में फंसे गई मरीजों को भी बाहर निकाला गया। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मचारियों को करीब 2 घंटो तक जूझना पड़ा। विपरीत परिस्थियों में भी अपने काम के प्रति लगन दिखाते हुए डॉक्टरों ने लोगों के सामने नई मिसाल पेश की जो एक बड़ा सबब बनकर उभर रहा है।

LIVE TV