BJP नेता रूपा गांगुली पर हमला, अस्पताल में भर्ती

रूपा गांगुलीकोलकाता : भारतीय जनता पार्टी नेता रूपा गांगुली पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रूपा पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वह शनिवार को हमले में घायल हुए कार्यकर्ता से मिलकर लौट रही थीं।

रूपा गांगुली लौट रही थीं कोलकाता

रिपोर्टों के मुताबिक शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से पीटा था और घायल कार्यकर्ताओं को काकद्वीप अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रविवार को दक्षिण 24 परगना के ईश्वरपुर गांव से गांगुली उनसे मिलकर कोलकाता लौट रही थीं तो उनके काफिले को रोक कर उन पर हमला किया गया। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि हमलावरों ने रूपा गांगुली के वाहन को नुकसान पहुँचाया और उनके साथ अभद्रता भी की।

अचानक हुए हमले में बीजेपी लीडर गांगुली के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी घायल होने की ख़बरें आ रही हैं। गांगुली को डायमंड हार्बर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरतलब है कि, राज्य में विधानसभा चुनाव रूपा गांगुली ने भाजपा के टिकट पर लड़ा था लेकिन वह हार गईं।

LIVE TV